फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश, कर्क-मकर और मीन राशि के जातक रखें ध्यान

Tue, 17 Apr 2018 02:38 PM IST
राहुल दुबे, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 14
डेमाे पिक
ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि बदलते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही मीन मलमास भी समाप्त हो गया है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सरकारी नौकरी, पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 14
डेमाे पिक
वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है। 14 अप्रैल 2018 शनिवार को सूर्य सुबह 8:28 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। यह अब 15 मई 2018 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य की स्थिति सभी ग्रहों पर प्रभाव डालती है। जिस कारण राशियों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। इससे जातक भी प्रभावित होते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राज शाही गौरव प्रदान करने वाला और उच्च पद दिलाने वाला माना गया है, परंतु इसमें एक शर्त है, सूर्य का प्रभाव शुभ होना चाहिए तभी जातक पर इसका असर अच्छा होगा। 

 
विज्ञापन

राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

3 of 14
डेमाे पिक
मेष- सरकारी कामों में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सूर्य के गोचर से उत्तेजना भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आपका कद बढ़ सकता है। पिता के लिए भी अनुकूल रहेगा। उपाय - शनिवार के दिन जरूरतमंद मरीजों को दवा बांटे।
 

4 of 14
डेमाे पिक
वृषक- सूर्य इस राशि से 12वें भाग में संचरण करेगा, विदेश यात्रा पर जाने के प्रबल योग, स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की जरूरत, सिर दर्द और बुखार जैसी तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। 
उपाय - पार्क या मंदिर परिसर में श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
 
विज्ञापन

5 of 14
डेमाे पिक
मिथुन- धन वृद्धि के लिए अति उत्तम है। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपके लिए निर्णय लाभकारी होंगे। प्रेम के मामले में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उपाय -उगते सूर्य का दर्शन करें।
 
विज्ञापन

6 of 14
डेमाे पिक
कर्क - सूर्य दसवें भाव में जाएगा, कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। काम करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी कामकाज के वक्त आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट और आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 
विज्ञापन

7 of 14
डेमाे पिक
सिंह- सूर्य सिंह राशि से नौवें भाव में प्रवेश करेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ाएगा। किस्मत आपका साथ देगी। लंबी यात्रा फलदायी रहेगी। पिताजी से आपका वैचारिक मतभेद, लेकिन ये गोचर आपके पिताजी के लिए अच्छा रहेगा। भाई-बहन में अनबन हो सकती है। उपाय - प्रतिदिन सूर्य मंत्र का जाप करें।

 

8 of 14
डेमाे पिक
कन्या- सूर्य कन्या राशि से आठवें भाव होगा। शारीरिक समस्याएं, बुखार, सिर दर्द के अलावा अन्य बीमारियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि, अनचाही यात्रा, अपनी बातों को साझा ना करें। गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त ना हों, बड़ी मुसीबत घेर सकती है। उपाय - भगवान शिव की आराधना करें।

 

9 of 14
डेमाे पिक
तुला- सूर्य तुला राशि से सातवें भाव में संचरण करेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिलेंगे, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गोचर काल में ये भी संभव है कि आपके जीवनसाथी आप पर हावी होने की कोशिश करें, ऐसे समय में खुद पर काबू रखें और बहस में ना पड़ें। मामले को शांति से सुलझाएं। उपाय - बैल को गेहूं खिलाएं।
 

10 of 14
डेमाे पिक
वृश्चिक - सूर्य आपकी राशि से छठवें भाव में गोचर करेगा। साहस की वृद्धि, विरोधियों को सरलता से पराजित करेंगे, कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलने के संकेत, वरिष्ठ लोग आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। उपाय - सूर्य देव को प्रतिदिन जल चढ़ाएं।
 

11 of 14
डेमाे पिक
धनु - सूर्य आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा, आय पर सकारात्मक प्रभाव, प्रेम के मामले में सतर्क रहें, छात्रों के लिए ये गोचर बहुत ही अच्छा रहेगा। उपाय - भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।

 

12 of 14
डेमाे पिक
मकर- सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा। इस समय में आप अपने परिजनों पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं जो आपका पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है उनका ख्याल रखें। उपाय - शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
 

13 of 14
डेमाे पिक
कुंभ- सूर्य इस राशि से तीसरे भाव में संचरण करेगा। अंदर से ऊर्जा भर देगा। संवाद शैली में बड़ा बदलाव आएगा जो दूसरों के सामने आपकी अच्छी छवि का प्रदर्शन करेगा। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय - पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं।
 
विज्ञापन

14 of 14
डेमाे पिक
मीन- सूर्य मीन राशि से दूसरे भाव में जाएगा। भाषा को संभालिए, इसमें कड़वाहट आ सकती है। रिश्तों पर भी आपकी भाषा का असर हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ये गोचर आपके लिए ठीक नहीं है। आप तनाव से घिर सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते तल्ख हो सकते हैं। उपाय - पीपल के वृक्ष की पूजा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें