फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें

Thu, 06 Sep 2018 05:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। एडीजी, एसएसपी समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर सुरेंद्र कुमार का हालचाल लिया। देर रात तक अस्पताल में प्रदेश भर के आईपीएस अफसर सुरेंद्र कुमार का हालचाल जानते रहे। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बलिया के भरौली निवासी सुरेेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस हैं। इस वक्त पीजीआई लखनऊ के कल्ली पश्चिम में उनकी मां इंदू, भाई नरेंद्र और एक अविवाहित बहन रहती है। एक बहन की शादी हो चुकी है। 3 अगस्त को सुरेंद्र कुमार एसपी पूर्वी बने। यहां कैेंट स्थित सरकारी आवास में वह पत्नी डॉ. रवीना सिंह के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह सुरेंद्र कुमार ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी डॉ. रवीना और पुलिसकर्मी उन्हें फार्चून अस्पताल और फिर उर्सला ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सुरेंद्र कुमार की हालत बेहद नाजुक है। उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम मुंबई के डॉक्टर प्रणव ओझा से लगातार सलाह ले रही है। अगर जरूरत हुई तो डॉ. प्रणव का चार्टेड प्लेन यहां बुलाया जाएगा या सुरेंद्र कुमार को एयर एम्बुलेंस से मुंबई या कहीं और ले जाया जाएगा। आईपीएस के जहर खाने की सूचना पाकर एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी पश्चिम संजीव कुमार सुमन समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसर अस्पताल पहुंच गए। 

 

4 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुआ था विवाद 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात सुरेंद्र कुमार का पत्नी डॉ. रवीना से किसी बात पर विवाद हो गया। इसकी जानकारी डॉ.रवीना ने मायके वालों को दे दी। इसके बाद डॉ.रवीना के पिता डॉ. रामेंद्र सिंह और मां एसपी के घर पहुंच गए। कमरे में घंटों दोनों पक्षों में बातचीत चली। इसके बाद डॉ.रवीना केमाता-पिता अपने घर लौट गए। इसके बाद सुरेंद्र कुमार ने जहर खा लिया। सुबह सुरेंद्र कुमार की हालत बिगड़ने पर डॉ. रवीना ने फालोअर और छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ साल पहले हुई है शादी 
सुरेंद्र की शादी सर्वोदय नगर स्थित ईएसआई निदेशालय में मेडिकल ऑफीसर डॉ. राघवेंद्र सिंह की बेटी डॉ. रवीना से नौ अप्रैल 2017 में हुई थी। समारोह लखनऊ में हुआ था। डॉ.रवीना का परिवार यहां निदेशालय कैंपस में ही रहता है। डॉ. रवीना ने मेडिकल कालेज कानपुर से एनाटॉमी विभाग से एमएस किया है। जून 2018 में एमएस पूरा करने के बाद डॉ. रवीना जुलाई में अंबेडकरनगर मेडिकल कालेज में डिमांस्ट्रेटर बनीं। एक महीने बाद अगस्त में उन्होंने संविदा की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उस वक्त सुरेंद्र कुमार अंबेडकर नगर में बतौर सीओ तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें