फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सपा का प्रदर्शन: आगे-आगे विपक्षी नेता...पीछे भागी पुलिस, बैरिकेडिंग फांदे MLA अमिताभ बाजपेई, Photos

Fri, 24 Jul 2026 08:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिल्ली की घटनाओं के विरोध में कानपुर में विपक्ष का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद उन्होंने बैरिकेडिंग फांदकर और पुलिस को चकमा देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
1 of 9
सत्याग्रह पर बैठने जाते विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
कानपुर शहर में गुरुवार को तीसरे दिन भी दिल्ली की घटनाओं की गूंज रही। विरोध पर आमादा सपा, कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा ढीला नहीं होने दिया। दिन भर चूहे-बिल्ली जैसा खेल चला। नेता जहां-जहां जाते, पीछे से पहुंचती पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट करती रही, फिर भी नेताओं ने कई बार पुलिस का घेरा तोड़ा। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।
पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा विधायकों अमिताभ बाजपेई, मो. हसन रूमी आदि ने घरों पर ही प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने छावनी स्थित आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह किया। एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी ने आवास पर हाथ-पैरों में जंजीर बांधकर प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला हाउस अरेस्ट के दौरान पुलिस को चकमा देकर तीन समर्थकों के साथ शाम को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

2 of 9
घर के नीचे धरना पर बैठे विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अमिताभ ने दो बार तोड़ा घेरा, फांद गए बैरिकेडिंग
सपा विधायकों ने बुधवार को एलान किया था कि गुरुवार को फूलबाग में 24 घंटे का सत्याग्रह करेंगे। साथ ही सपा की महानगर इकाई का नानाराव पार्क में मौन उपवास का कार्यक्रम था। इस पर पुलिस ने बीती रात से ही विधायकों का घर घेरे रखा। सुबह आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई काकादेव स्थित घर से किसी तरह निकल गए।
विज्ञापन

3 of 9
सत्याग्रह पर बैठने जाते विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी सत्याग्रह में पहुंचीं
सीएसए में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की, तभी लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस उन्हें घर ले आई। अमिताभ बाजपेई ने दोपहर 12 बजे फिर घर से निकले और पुलिस की बैरिकेडिंग फांदकर चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस ने रोका तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की एवं नोकझोंक हुई। फिर विधायक ने घर पर सत्याग्रह शुरू कर दिया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी उनके घर सत्याग्रह में पहुंचीं।

4 of 9
सपा नगर अध्यक्ष फजल मेहमूद व अन्य कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
सपा महानगर अध्यक्ष के घर पर पुलिस से झड़प
उधर नानाराव पार्क में आयोजित मौन उपवास में सपा कार्यकर्ता इकटठे हो रहे थे, तभी पता चला कि महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ता भागकर सिविल लाइंस स्थित उनके घर पहुंचे। यहां सपाइयों और पुलिस में झड़प हुई। बाद में महानगर अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ घर पर ही मौन उपवास शुरू कर दिया। शाम चार बजे पहुंचे एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस ने विधायक नसीम सोलंकी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को किया हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala
हसन रूमी, नसीम सोलंकी, इरफान सोलंकी भी रहे नजरबंद
कैंट विधायक मो. हसन रूमी को पुलिस ने बाहर नहीं निकलने दिया। वे समर्थकों के साथ घर पर सत्याग्रह करते रहे। सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी, पति इरफान सोलंकी भी घर पर नजरबंद रहे। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने भी समर्थकों के साथ घर के बाहर मौन उपवास रखा।
विज्ञापन

6 of 9
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता अख़लाश एहमद, विजय यादव व अन्य - फोटो : amar ujala
सपाइयों ने अहिरवां फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया
सपा लोहिया वाहिनी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विजय यादव की अगुवाई में सपाइयों ने अहिरवां फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया। इस दौरान मंजीत सिंह, आशीष चौबे, जैन यादव आदि मौजूद रहे। उधर धरना देने निकले महाराजपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

7 of 9
प्रदर्शन करते सपा नेता मनोज शुक्ला - फोटो : amar ujala
मशाल यात्रा निकाल रहे सपा नेता हाउस अरेस्ट
सपाइयों ने ब्रहमदेव चौराह से मशाल यात्रा शुरू कर दी। इसे सैनिक चौराहे तक जाना था लेकिन पुलिस ने आधे रास्ते पर इसे रोककर सपा नेता मनोज शुक्ला को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान गोपाल तिवारी, आशीष द्विवेदी, सत्यम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

8 of 9
पुलिस को चूड़ियां व ज्ञापन देते कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
कांग्रेसियों ने ज्ञापन के साथ दीं चूड़ियां, किया सत्याग्रह
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में उनके छावनी स्थित आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में चूड़ियां और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीपी को सौंपा। साथ ही प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां भी भेंट कीं। पुलिस ने पिछले दो दिनों से पवन गुप्ता को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर रखा है। प्रदर्शन में प्रतिभा अटल पाल, पदम मोहन मिश्रा, शीलू श्रीवास्तव, राकेश साहू, रामशंकर राय, दुर्गा मिश्रा, इमरान खान, लीलावती, आसिफ इकबाल, विनय पांडेय, रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

9 of 9
विरोध जताते विकास अवस्थी - फोटो : amar ujala
विकास ने खुद को जंजीरों से जकड़ा, संदीप ने तोड़ा घेरा
पिछले 48 घंटे से हाउस अरेस्ट कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी ने गुरुवार को अपने आवास पर हाथ-पैरों में जंजीर बांधकर और काले वस्त्र धारण कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। उधर, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला हाउस अरेस्ट के दौरान पुलिस को चकमा देकर तीन समर्थकों के साथ शाम को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे और उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें