फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एसडीआरएफ ने 36 घंटे बाद बांध से ढूंढ़ निकाला महिला का शव, सपा नेता की तलाश जारी

Fri, 17 Jan 2020 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में बरुआ बांध में लापता सपा नेता भरत दिवाकर की पत्नी के शव को गुरुवार दोपहर एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाला। परिजनों ने महिला की शिनाख्त की है। अभी तक सपा नेता का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

2 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
जानें पूरा मामला

चित्रकूट के शंकर बाजार निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सपा नेता भरत दिवाकर अपनी पत्नी समेत मंगलवार की देर रात से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। बुधवार की सुबह शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बरुआ बांध में लावारिश हालत में उनकी स्कार्पियो खड़ी मिलने की सूचना पर अपर एसपी भारी पुलिस बल व गोताखोरों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ नाविक व सपा नेता के सहयोगी को पकड़कर पूछताछ की जिसमें यह सामने आया कि पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को नाव पर रख बीच बांध में ले गए। इसी बीच नाव पलटने से मृतक पत्नी समेत नाविक व सपा नेता पानी में गिर गए।

4 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
नाविक तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गया लेकिन गोताखोरों के तमाम प्रयास के बाद भी देर शाम तक सपा नेता व उनकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया। अपर एसपी बलवंत चौधरी व पकड़े गए सहयोगी रामसेवक के अनुसार भरत दिवाकर ने कुछ निजी समस्याओं के चलते पत्नी की हत्या कर दी फिर उसके शव को बांध में फेंकने के लिए नाव से ले जाते समय नाव पलटने से भरत भी डूब गया था।
विज्ञापन

5 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
बरामद स्कार्पियो में पत्नी की चप्पल व कुछ अन्य सामग्री मिली है। मामले को लेकर तरह-तरह के कयासबाजी का दौर जारी रहा। भरत के परिजनों का कहना है कि देर रात को भरत पत्नी को लेकर दहिनी गांव में अपने छोटे भाई के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

6 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में बांध से फोन आया कि कोई उनके बांध में मछलियों का अवैध शिकार कर रहा है तो वह उन्हें पकड़ने के लिए बांध चले गए थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो मौजूद आरोपियों ने दंपति को पकड़कर बांध में फेंक दिया होगा। गौरतलब है कि सपा नेता भरत इसी बांध में मछलियों का ठेका भी लिया था।
विज्ञापन

7 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के मुलायम नगर मोहल्ले के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भरत दिवाकर की स्कार्पियो बरुआ बांध के समीप खड़ी मिलने पर बांध की रखवाली करने वाले युवक ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह भारी पुलिस बल व गोताखोरों के साथ बांध पहुंच थे।

8 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि पत्नी मीनू उर्फ नमिता के साथ किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार रात से वह बाहर गया था। पुलिस ने छानबीन की तो स्कार्पियों वाहन में महिला के चप्पल व मोबाइल मिले। इस पर गोताखोरों ने बांध में खोजबीन शुरू कराई। यह खबर गांव में फैलते ही लोग बांध की ओर दौड़ पड़े। सुबह से लेकर शाम तक गोताखोर दोनो को तलाशते रहे, किन्तु कुछ पता नहीं चल सका।

9 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में अपर एसपी ने बताया कि गोताखोर रामसेवक निषाद निवासी दहिनी ने जानकारी दिया कि भरत दिवाकर वाहन लेकर मृत दशा में पत्नी के साथ आया था। जिसे नाव में ले जाते समय पलट गई। जिससे वह तो बच गया, लेकिन दोनो लापता हो गए। एएसपी ने बताया कि शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस मामले को लेकर कयासों का बाजार गरम रहा।

10 of 11
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भरत दिवाकर बरुआ बांध में मछली पालन कराता है। मंगलवार की  देर शाम हरिहरपुर निवासी बबलू को फोन से कहा कि बांध के किनारे नाव लगा देना। नाव लगाने के बाद फोन कर सूचना जरूर दे। नाविक रामसेवक ने बताया कि बबलू ने नाव लगाई थी। देर रात भरत दिवाकर गाड़ी से पत्नी को लेकर आए थे। 
विज्ञापन

11 of 11
घटना की जानकारी देता नाविक - फोटो : अमर उजाला
लापता दम्पत्ति के घर के गेट में ताला लगा है। अंदर से पूरा घर खुला है। जब लोगों को जानकारी मिली कि भरत दिवाकर व पत्नी घर में नहीं है तो आसपास के लोगों ने छतों से झांकर देखा तो पता चला कि कमरो में न ताला लगा और दरवाजे खुले हैं। स्थानीय लोग दबी जुबान में चर्चा करते रहे कि भरत दिवाकर व पत्नी मीनू उर्फ नमिता का देर रात काफी विवाद हुआ। इसके बाद वह कहां गए ये किसी को मालुम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें