सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार उन्नाव आईं पूजा पाल का जिले में कई जगह सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग मांगा। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष रामसजीवन पाल व जिला महामंत्री के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सोहरामऊ कस्बे में समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील कुमार रावत व जिला एससी/एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज वर्मा और नवाबगंज बाईपास पर गठबंधन समर्थक जय भीम की सेना ने स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 5
पूजा पाल
- फोटो : अमर उजाला
गदनखेड़ा बाईपास पर सपा नेता सोनी सिंह परिहार, गांधी नगर तिराहे पर अखिलेश यादव शीलू, छोटे चौराहे पर इस्माइल खान और बड़े चौराहे पर पूर्व सभासद मनोज यादव ने स्वागत किया। इसके बाद शहर के मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में पूजा पाल ने कहा कि उन्हें दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का आशीर्वाद मिल गया है। कहा कि बिना जनता के सहयोग के कोई भी विजय नहीं प्राप्त की जा सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान पूजा पाल ने कहा कि जहां-जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा वहां खून बहा दूंगी।
विज्ञापन
3 of 5
पूजा पाल
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रत्याशी पूजा पाल के काफिले में शामिल सैकड़ों गाड़ियों के कारण हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। जब काफिला शहर पहुंचा तो जाम लग गया। चौकी पुलिस ने समर्थकों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
4 of 5
पूजा पाल
उन्नाव से प्रत्याशी पूजा पाल का काफिला लगभग डेढ़ सौ से अधिक गाड़ियों से नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गया। टोल मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि टोल से करीब 170 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकल गईं। टोल का वापसी शुल्क मिलाकर 17850 रुपये का चूना लगा।
मोतीनगर स्थित गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान कई दिग्गज सपा नेता नजर नहीं आए। कोई ऐसे नाराजगी बता रहा था तो कोई अन्य कारण गिना रहा था। फिलहाल राजनीतिक जानकार इसे गुटबाजी से जोड़ रहे हैं।