फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का हत्याराः चंद रुपयों के खातिर बेरहमी से जननी को उतारा मौत के घाट, उगली उस रात की कहानी

Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में पांच दिन पहले महिला की हत्या कर लूटपाट किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका का छोटा पुत्र ही हत्यारा निकला। जुएं में रुपये हारने पर घर से पैसे चोरी करते समय मां ने उसे पकड़ लिया था। इससे बौखलाए बेटे ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नगदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस व स्वाट टीम को 10 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चरखारी की ग्राम सुदामापुरी निवासी प्रकाश रानी पत्नी कामता प्रसाद अहिरवार चार अप्रैल की रात घर में अकेली थीं। तभी रात के समय उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी और नगदी व जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस को मृतका के पुत्र पर शक था।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसपी स्वामीनाथ ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे और स्वाट टीम प्रभारी सतीषचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीमें खुलासे में जुट गईं। विवेचना के दौरान मृतका के छोटे पुत्र दयाशंकर का नाम प्रकाश में आया।

4 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को मृतका के छोटे पुत्र दयाशंकर को गांव से ही तालाब के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि वह जुएं में पैसे हार गया था। घर में मां अकेली थी जबकि पिता खेत पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
रात में उसने बेची गई फसल की रकम चोरी करने का प्रयास किया। मां के जागने और विरोध करने पर छीना-झपटी हुई। इस दौरान धारदार हथियार से उसने अपनी मां पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें