उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले किसान की गला दबाकर हत्या, किसी और ने नहीं उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी, दूसरी बिरादरी की महिला से शादी करना चहता था।
पिता के बाधक बनने पर शराब पिलाने के बाद गला घोट दिया था। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा निवासी किसान तुलाराम पासवान (50) की 27 जुलाई की रात गला कसकर हत्या कर दी गई थी। 28 जुलाई को शव घर से करीब एक किमी दूर मोबाइल टावर के पास मिला था।
मृतक के बेटे राजकुमार ने एक मोबाइल दुकानदार पर ढाई हजार रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी थी। हालांकि यह आरोप पुलिस के गले नहीं उतरा और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने वाले स्थान कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई।।