फर्रूखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कोलानी निवासी एएसआई राकेश दुबे के पुत्र सौरभ ने आत्महत्या करने का घातक कदम क्यों उठाया। जबकि परिवार में रुपये पैसे की कोई कमी नहीं थी। भाई आलोक सेना में मेजर, मां कृष्णा देवी प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक है।
सौरभ की आर्मी स्कूल में नौकरी लग गई थी। सौरभ ने मां से कहा कि पहले जिस स्कूल में पढ़ाई की, आज उसमें ही पढ़ाने का मौका मिला रहा है। ऐसे में वह नौकरी को लेकर भी उत्साहित था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसने सौरभ को शुक्रवार की भोर भाई आलोक को फोन कर बात करने पर विवश कर दिया।
भाई का फोन नहीं उठने पर उसने मैसेज डाला था। रात को वह मां से पेट दर्द होने की बात कहकर आखिर किससे मोबाइल पर बात करने गया था। यह प्रश्न परिवार और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि वह रात से परेशान रहा हो। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।