फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूत बना कपूत' हत्यारे ने मां की गर्दन रेत दी, इतना दर्दनाक मंजर कि लोग फूट-फूटकर रोने लगे

Thu, 03 Jan 2019 09:03 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बेटे ने मां की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने बेरहमी से मां का गला रेत दिया। अपनी मां को मौत के घाट उतारने के बाद उसने शव को चादर से ढक दिया। मौके पर पड़ा धारदार हथियार कलयुगी बेटे की बर्बरता को बयां कर रहा था। जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका का दूसरा बेटा घर पहुंचा तो घटना का पता चला। इस दौरान हत्यारोपी भाई भाग गया। मृतका के पुत्र ने सगे भाई के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
बेटे ने मां की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
ग्राम इटौली निवासी रामवती (72) पत्नी रामलाल के एक पुत्री और चार पुत्र हैं। तीसरे नंबर का पुत्र नन्हेलाल शराब और गांजा पीने का आदी है। बुधवार सुबह से ही नन्हेलाल ने नशा करने के लिए मां रामवती से रुपये मांगे। सुबह नौ बजे रामलाल छोटे पुत्र छोटेलाल के साथ खेतों में काम करने चला गया, जबकि पुत्र बसंत गांव में ही एक घर में काम करने गया था। सबसे बड़ा पुत्र श्रवण शहर में मट्ठा बेचने चला गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बेटे ने मां की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर साढ़े बारह बजे श्रवण वापस घर पहुंचा, तो घर के बाहर ही उसे नन्हेलाल टहलता मिला। श्रवण घर के अंदर गया तो रामवती का शव चादर से ढका था। मां का शव देखकर श्रवण के होश उड़ गए। उसका गला रेता गया था और पास में ही आरी पड़ी थी।

 

4 of 5
बेटे ने मां की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
वह शोर मचाता बाहर आया, तो नन्हेलाल वहां से भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देहात कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटे ने मां की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मृतका के पति रामलाल, पुत्रों श्रवण, बसंत और छोटेलाल से पूछताछ की। परिजनों ने बताया है कि नशा करने के लिए पैसे न देने पर नन्हेलाल ने रामवती की हत्या की है। हत्या करने में इस्तेमाल आरी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। श्रवण की तहरीर पर नन्हेलाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें