फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया मां का 'हत्यारा', पूछताछ में बताई ये वजह, लोग बोले- भगवान किसी को भी ऐसी औलाद न दे

Fri, 04 Jan 2019 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में मां का हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली में मां की गला रेतकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या करने की वजह बताई जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में मां का हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी रामवती (72) पत्नी रामलाल की बुधवार को घर के अंदर तीसरे नंबर के पुत्र नन्हें लाल ने आरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घर पहुंचने पर बड़े पुत्र श्रवण ने शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर नन्हें लाल फरार हो गया था। पुलिस ने श्रवण की तहरीर पर नन्हें लाल के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 5
हरदोई हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी की गिरफ्तारी चौबीस घंटे के अंदर करने के निर्देश देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को दिए थे। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ नन्हें लाल को गुरुवार तड़के लगभग साढ़े पांच बजे पेनीपुरवा में ओवरब्रिज के निकट गिरफ्तार कर लिया।

4 of 5
हरदोई हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब और गांजा पीने का आदी है। मां रामवती रुपये नहीं दे रही थीं। इससे आरी से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके कब्जे से मां के एक बक्से की चाबी और एक थाली मिली। थाली में दो और एक रुपये के 19 सिक्के और दस रुपये के दो नोट थे। हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों ने दबी जुबान से कहा कि भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरदोई हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
टीम में प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली महेश चंद्र पांडेय, एसआई संतोष कुमार शुक्ला, एचसीपी राज कुमार, अशोक कुमार मिश्र, सिपाही उज्ज्वल राठी, अखिल मलिक, ममता कुमारी , शिखा रानी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें