सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। यह वर्ष में एक बार ही आती है। इस बार 15 अप्रैल को सुबह 8:37 बजे से 16 अप्रैल को 07:27 बजे तक अमावस्या है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजन करने से श्री हरि की कृपा बरसती है।
ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र दीक्षित बता रहे हैं उन उपायों के बारे में जो अापके जीवन की हर समस्या को दूर भगाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
गरीबी दूर करने के लिए करें ये उपाय
2 of 5
सोमवती अमावस्या विशेष
जिसको पैसों की कमजोरी है वो तुलसी माता की 108 बार परिक्रमा करें। साथ ही श्री हरी नाम का जाप करें। एेसा करने से गरीबी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
इन बातों का ध्यान रखें
3 of 5
सोमवती अमावस्या विशेष
अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है और पत्तों को तोड़ता है उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है। इसका उल्लेख विष्णु पुराण में भी किया गया है।
ये उपाय दिलाएगा शनि दोष से छुटकारा
4 of 5
सोमवती अमावस्या विशेष
शनि अौर पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उड़द या उड़द की छिकले वाली दाल, काला कपड़ा, तला हुआ पदार्थ और दूध गरीबों को दान करें।
धन-धान्य व सुख संपदा पाने के लिए हर अमावस्या को छोटा सा आहुति प्रयोग करें। जिसमें काले तिल, जौं, चावल, गाय का घी, चंदन पाउडर, गुड़, देशी कपूर, गै चंदन या कण्डा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद सभी चीजों का मिश्रण बनाकर हवन कुंड में देवताअों का ध्यान करते हुए आहुति डालें।