फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई शक न करे इसलिए लड़की को कार में बैठा लेते थे, फिर शुरू होता था 'तस्करी का ये खेल'

Tue, 29 May 2018 10:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव के पास कार के दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद जो खुलासा हुआ उससे हर कोई दंग रह गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछतांछ में कार में युवती बैठाकर शराब की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
हरियाणा से कार में 125 बोतल शराब लादकर इलाहाबाद जाने के दौरान गौरियापुर के पास दुघर्टना हो गई। कार डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया तो उसमें शराब की महक लगी। तलाशी लेने पर शराब तस्करी का खुलासा हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
कार का चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद मामले में मैनपुरी निवासी अवनीश व लखीमपुर के त्रिनेत के अलावा कार चालक व मालिक पर शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
कोतवाल ऋषीकांत शुक्ला ने बताया कि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह लोग अक्सर हरियाणा से शराब लाकर यूपी के कई जिलों में बेचते थे। कार में युवती को इसलिए बैठाकर चलते थे जिससे कोई शक न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें