यूपी के इटावा जिले में मोबाइल तोड़ने से नाराज बहन ने अपनी छोटी बहन की स्टॉल से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद किया और घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूजा सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी बहन समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गई। हत्या करने के बाद अकेले शव को बोरे में बंद कर फेंकना सवाल के घेरे में है। अभी तक ये बातें सामने आई हैं...
विज्ञापन
2 of 7
इटावा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायएसर निवासी श्याम सिंह यादव एक प्राइवेट स्कूल में बस चालक हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां व एक पुत्र है। श्याम सिंह की पत्नी अपने पुत्र के साथ चार दिन पहले रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गई थी। घर पर श्याम सिंह के अलावा उनकी दो बेटियां, बड़ी पूजा (18) व छोटी 16 साल की रचना उर्फ दीपांशी घर पर थी। शनिवार सुबह श्याम सिंह ड्यूटी करने के लिए स्कूल चले गए, घर पर दोनों बेटियां रह गईं। तभी पूजा के पास मोबाइल देखकर रचना ने उससे कहा कि ये कहां से आया। उसने पापा से शिकायत करने की धमकी देते हुए मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 7
इटावा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज पूजा ने रचना के गले में स्टॉल डालकर गला घोट दिया। रचना ने दम तोड़ दिया। रचना की मौत हो जाने के बाद पूजा ने उसके शव को बोरे में बंद किया और साइकिल पर रखकर घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित तालाब में डाल दिया। शनिवार दोपहर श्याम सिंह घर लौटे तो रचना नहीं दिखाई दी। उसने पूजा से पूछा तो उसने स्कूल जाने की बात कह दी। पूजा नहीं आई तो श्याम सिंह ने उसकी खोज की, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका।
4 of 7
इटावा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शक होने पर रविवार को श्याम सिंह ने पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रचना का शव तालाब में डाल दिया। गांव के लोगों ने खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में पहले तो पूजा पुलिस को गुमराह करती रही। उसने बताया कि रचना ने फांसी लगा ली। डर के कारण उसने शव को तालाब में डाल दिया। बाद में उसने पुलिस को स्टॉल से गला घोटने की बात बताई।
विज्ञापन
5 of 7
इटावा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पिता श्याम सिंह का कहना था कि अकेली पूजा शव को बोरे में बंद कर फेंक नहीं सकती। उसने गांव के एक युवक व सरैया चुंगी निवासी एक युवक पर हत्या में शामिल होने की शंका व्यक्त की है। पुलिस ने श्याम सिंह की तहरीर पर पूजा के अलावा अवध पाल व अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए पूजा सहित तीन लोगों को कस्टडी में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
इटावा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
श्याम सिंह अपनी पुत्रियों को मोबाइल रखने के सख्त खिलाफ थे। लेकिन पूजा चोरी छुपे मोबाइल रखती थी। वह तभी उस मोबइल से बात करती थी जब घर में कोई नही होता था। श्याम सिंह ने बताया कि सरैया चुंगी निवासी अवधपाल का उसकी पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने दोनों की शादी करने की रजामंदी भी दे दी थी। वहीं पूजा को मोबाइल देता था। उसे क्या पता था कि वही मोबाइल उसकी पुत्री की जान ले लेगा। पूजा ने बताया कि रचना ने उसके पास मोबाइल देख लिया और उसे प्रेस से तोड़ दिया इससे उसे गुस्सा आ गया। वह उसके गले में पड़ी स्टॉल को खींचती गई। उसे इस बात का आभास नहीं था कि रचना की मौत हो जाएगी।
पूछताछ में पूजा ने बताया कि स्टॉल से गला कसने से रचना की मौत हो गई। बाद में उसने शव को तखत पर रखा और उसके बाद उसे बोरे में रखा। बोरे में शव को बंद करने के बाद उसने उसे साइकिल पर रखा और अकेले ही घर के सामने स्थित तालाब में डाल दिया। श्याम सिंह लगातार कह रहे कि अकेले शव को बोरे में रखकर तालाब में फेंकना संभव नहीं लगता। पूजा की यह बात लोगों के गले से नहीं उतर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।