फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंट किलर हाई ब्लड प्रेशर, कंट्रोल न किया तो हो सकता जानलेवा...

Mon, 01 Jan 2018 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है, जो मनुष्य की आयु कम करता है। यह दिल को बहुत नुकसान पहुंचाता है और मृत्यु का कारण बनता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो हार्ट को अधिक काम करना पड़ता है। इससे हार्ट फेल होने का खतरा रहता है। जानें किन चीजों को ध्यान में रख हम ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर की पहचान 

2 of 6
डेमो पिक
यदि अठारह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सिस्टॉलिक 140 मिमी से अधिक तथा डायस्टॉलिक 90 मिमी से अधिक है तो रोगी हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में आता है। 
 
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर की नाप 

3 of 6
डेमो पिक
- शुरूआती अवस्था में 2-3 मिनट के अंतराल के बाद, तीन रक्तचाप के नाप का औसत निकालकर नाप लिया जाता है। 
- ब्लड प्रेशर की जांच के आधे घंटे के पहले धूम्रपान, शराब, चाय, कॉफी या शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए। 
- रोगी को शांत वातावरण में पांच मिनट तक आराम से बैठने के बाद रक्तचाप की जांच करानी चाहिए।  
 

ब्लड प्रेशर समस्या के लक्षण 

4 of 6
डेमो पिक
- छाती के बीच दर्द या असहज महसूस होना। 
- सांस लेने में परेशानी होना और उल्टी महसूस होना।
- बोलने या बातचीत करने में परेशानी होना। 
- चलने में कठिनाई और चक्कर आना।  
- शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी लगना। 
 
विज्ञापन

ये रखें ध्यान

5 of 6
डेमो पिक
- बीपी बराबर चेक कराते रहना चाहिए। 
- हरी सब्जी और मौसमी फल का सेवन करें। 
- डायबिटीज को कंट्रोल करें और डॉक्टर की निगरानी में रहें। 
- डाइट, वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें। 
- नमक कम खाएं और मसालेदार भोजन से बचें। 
- अल्कोहल तथा तंबाकू के सेवन से बचें।  
- योग और ध्यान के साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट करें। 
- नॉर्मल ब्लड प्रेशर 100 से 70 के बीच होता है लेकिन इसकी रेंज 120 से 90 तक होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सही उपचार आवश्यक 

6 of 6
डेमो पिक
हाई ब्लड प्रेशर शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसमें मस्तिष्क, आंख, दिल, गुर्दे और पूरे शरीर की धमनियां शामिल हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और उसका सही उपचार नहीं हुआ है तो आपको नसें फटने और गुर्दे फेल होने का खतरा ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें