फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर जय बाजपेई की पत्नी श्वेता ने सौरभ भदौरिया पर लगाए गंभीर आरोप, किया ये बड़ा खुलासा

Tue, 22 Sep 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
जय बाजपेई की पत्नी श्वेता ने एडवोकेट सौरभ भदौरिया पर सोशल मीडिया के जरिये परिवार को बदनाम करने समेत कई आरोप लगाए हैं। श्वेता का आरोप है कि सौरभ पर पहले से ही कई मुकदमे हैं। वह सोशल मीडिया पर उसके पति जय और परिजनों पर 20 लाख रुपये में हत्या कराने की सुपारी देने जैसे गंभीर आरोप लगा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
उन्हें पुलिस कार्रवाई और कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है। लेकिन, सोशल मीडिया पर सौरभ के भ्रामक प्रचार करने से उन्हें लग रहा है कि कहीं उनका परिवार उसके षड्यंत्र का शिकार न हो जाए। सौरभ ने उसके पति जय की 31 करोड़ रुपये की जिस संपत्ति का दावा किया था, वो सरासर झूठ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
सौरभ ने श्वेता को भेजा मानहानि का नोटिस
गैंगस्टर जयकांत बाजपेई की पत्नी श्वेता बाजपेई को अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने कानूनी नोटिस भेजा है। कहा है कि अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सात दिन में सामाजिक रूप से क्षमा मांगकर लिखित रूप से जवाब नहीं दिया तो 50 लाख की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

 

4 of 5
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
सौरभ के अधिवक्ता राजकुमार त्रिपाठी द्वारा भेजी गई नोटिस में कहा गया कि छह सितंबर को प्रशासन के आदेश पर जब ब्रह्मनगर स्थित मकान को पुलिस सीज कर रही थी, तब सभी के सामने श्वेता ने सौरभ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। वहीं श्वेता का कहना है कि उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। मिलेगा तो जवाब दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी जय बाजपेई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बिकरू कांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया। उसकी कई संपत्तियों को सीज कर दिया गया है। जय और उसके भाईयों के पासपोर्ट भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें