गैंगस्टर जयकांत बाजपेई की मनी लांड्रिंग से संबंधित सीडी और कुख्यात विकास दुबे के अपराध से कमाए धन को जय ने जिन होटलों और जमीनों में लगाया उनकी रजिस्ट्री की छायाप्रतियां अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शपथपत्र के साथ सौंपी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विकास के खजांची जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
जय की पत्नी श्वेता के खिलाफ भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। शपथपत्र में सौरभ ने कहा है कि जय ने पत्नी, साढ़ू और भाइयों के अलावा दर्जन भर सगे-संबंधियों के नाम पर विकास दुबे का पैसा लगाया और संपत्तियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
जवाहर नगर निवासी व्यक्ति द्वारा ही विकास और जय का कालाधन ब्याज पर उठाने का दावा करते हुए उसकी संपत्तियों का ब्योरा भी ईडी को सौंपा है। सट्टा, अवैध बीसी व ठेकेदारी में विकास का काला धन लगाने का दावा किया है। बता दें कि जय की पत्नी श्वेता गरीब परिवार से हैं। आय का कोई स्रोत नहीं है। फर्जी आईटीआर भरकर काली कमाई को सफेद करने का अवैधधंधा चल रहा है।
4 of 5
जय बाजपेई एवं पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
अवैध धंधे का सारा लेखाजोखा जय की पत्नी या साले के पास मौजूद उसके लैपटॉप में होने की बात कहकर उसको जब्त कर जांच की मांग भी की है। वर्ष 2007-2009 के बीच फर्जी लालबत्ती दिलाने वाले गिरोह के सरगना से भी जय के संबंधों और ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में संलिप्त होने के सुबूत भी ईडी को दिए हैं।
गैंगस्टर ने संरक्षणदाता पुलिसकर्मियों के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदी हैं। विकास दुबे, गैंगस्टर जय बाजपेई, उसके खास साथी व भाजपा नेता की फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिल्हौर आदि में स्थित 23 संपत्तियों का ब्योरा भी साक्ष्य के रूप में सौरभ ने ईडी को सौंपा।