फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में नहीं बजेगा बैंड-बाजा, दिसंबर में सिर्फ ये 3 मुर्हूत

Sun, 11 Nov 2018 08:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- देवोत्थान एकादशी के बाद भी इस बार शुरू नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य
-13 नवंबर से अस्त हो रहे हैं गुरू, इस कारण नहीं होंगे मांगलिक कार्य
 
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
ग्रह नक्षत्रों के अनुसार गुरु 13 नवंबर से हो रहा है। इससे नवंबर और दिसंबर माह में मांगलिक काम नहीं हो पाएंगे। 19 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के बावजूद वैवाहिक मुहूर्त नहीं है। दिसंबर में सिर्फ तीन वैवाहिक मुहूर्त हैं। आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि गुरु 13 नवंबर से अस्त हो जाएगा और 8 दिसंबर को उदय होगा। इसके चलते 7 दिसंबर तक मांगलिक कार्य नहीं हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
10, 11, व 15 दिसंबर को विवाह का योग रहेगा। 12 व 13 दिसंबर को कात्यायन नोक्त विवाह ही होंगे जो ज्योतिष गणना अनुसार सर्वमान्य नहीं माने जाते हैं। इन तिथियों के बाद 16 दिसंबर को मलमास प्रारंभ होने के कारण मांगलिक व उत्तम कार्यों पर विराम लग जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवोत्थानी एकादशी कहते हैं, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा का परित्याग कर ब्रह्मांड के पालन में तत्पर हो जाते हैं। देवोत्थानी एकादशी के बाद विवाह आदि मांगलिक कार्य के मुहूर्त बनते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। देवोत्थानी एकादशी 19 नवंबर सोमवार को है।
 

4 of 6
डेमो पिक
विवाह मुहूर्त में गुरू व शुक्र को अस्त नहीं होना चाहिए और सूर्य को भी गुरू के राशि में नहीं होना चाहिए। इस बार देवोत्थानी एकादशी से पूर्व दिनांक 13 नवंबर को ही गुरू अस्त हो रहे हैं। इस प्रकार देवोत्थानी एकादशी के बाद भी विवाहादि कार्य मुहूर्त गुरू अस्त के कारण नहीं बन रहा है। गुरू उदय 7 दिसंबर शुक्रवार को हो रहे हैं, इसके बाद मांगलिक कार्य मुहूर्त प्रारंभ होंगे। विवाह मुर्हूत 10, 11 और 15 दिसंबर का ही है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
गुरू अस्त-
-दिनांक 13-11-2018 दिन सोमवार कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी को गुरू का तारा पश्चिम में अस्त होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
गुरू उदय-
-दिनांक 7-12-2018 दिन शुक्रवार मार्गशीर्ष अमावस्या को गरू का तारा पूर्व में उदय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें