फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं!...अगर हां, तो 'ये कथा आपकी सोच बदल देगी'

Sat, 01 Dec 2018 08:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अगर आप हर काम करने से पहले उसका शुभ मुहूर्त देखते हैं और मुहूर्त ठीक न होने के कारण काम को टाल देते हैं तो ये जानकारी आपकी सोच बदल देगी। यूपी में कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने लोगों को कर्म के बारे में बेहद अहम जानकारियां दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
बांदा जिले में कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने कहा है कि अच्छे काम के लिए शुभ मुहूर्त देखेंगे तो वक्त बीत जाएगा। शुभ काम का कोई मुहूर्त नहीं होता। इसको कल पर नहीं टालना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अच्छे काम टालते हैं और अशुभ काम को पकड़ते हैं। यही गलती है।  


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
कथा व्यास विजय कौशल ने महाराज दशरथ द्वारा प्रभु राम के राजतिलक पर शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा करने का प्रसंग सुनाया। इसी संदर्भ में कहा कि अच्छे काम के लिए मुहूर्त देखेंगे तो वक्त बीत जाएगा। कथा व्यास ने कुसंग के बारे मे कहा कि जिस आचरण या कार्य को करते समय मन में भय आ जाए, वही कुसंग है। कुसंग से बचना चाहिए।

4 of 5
डेमो पिक
कथा व्यास ने मंथरा का उदाहरण देते हुए उसे कुसंग का रूप बताया। कहा कि कुसंग एक बार जीवन में प्रवेश कर जाता है तो उसे निकाल पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
कथा व्यास ने केवट द्वारा श्रीराम को नदी पार करवाने और राम वन गमन के प्रसंग भी सुनाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें