फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु काल ने नामांकन दाखिल करने से पहले श्रीप्रकाश को डेढ़ घंटा रोके रखा, इसके बाद भी हो गयी गड़बड़ी

Thu, 04 Apr 2019 02:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने के लिए कानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को करीब डेढ़ घंटा तक इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे तिलक हॉल से जुलूस की शक्ल में चलकर श्रीप्रकाश का काफिला 12 बजकर 40 मिनट पर कचहरी पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
12 बजकर 15 मिनट पर राहु काल की शुरुआत होने के कारण श्रीप्रकाश अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला के चेंबर में करीब आधा घंटा तक बैठे रहे। करीब एक बजकर 15  मिनट पर वह डीएम कार्यालय आए। इसके बाद श्रीप्रकाश डीएम दफ्तर के सामने एक कमरे में सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
एक बजकर 44 मिनट पर राहु काल खत्म होने पर उन्होंने नामांकन सेट भरने की प्रक्रिया शुरू की। 2 बजकर 07 मिनट पर पहला सेट दाखिल किया। इसके करीब 25 मिनट बाद 2 बजकर 32 मिनट पर दूसरा सेट दाखिल किया। 

4 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
डीएम विजय विश्वास पंत सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट में बैठे रहे। दोपहर 12:40 बजे जिलाधिकारी को सूचना मिली कि श्रीप्रकाश कलक्ट्रेट गेट में आ चुके हैं। ठीक 1:15 बजे श्रीप्रकाश डीएम दफ्तर में आए। भारी भीड़ उनके साथ कलक्ट्रेट में घुसने लगी तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।
विज्ञापन

5 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
फिर भी 15-20 लोग उनके साथ अंदर आ गए। नामांकन के लिए पहुंचे श्रीप्रकाश की बांह में लाल चूनर बंधी थी। माथे पर टीका था। चेहरे पर काफी थकावट दिख रही थी। कानपुर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा, विधायक सोहिल अंसारी, संजीव दरियाबादी आदि  साथ में थे। ठीक 2 बजकर पांच मिनट पर वह नामांकन दाखिल करने कोर्ट में गए। एक घंटे बाद 3 बजकर 08 मिनट पर बाहर निकले।
विज्ञापन

6 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
चबाते रहे लइया चना
कलक्ट्रेट में बैठे श्रीप्रकाश जायसवाल एक छोटे लिफाफे में रखी लइया -चना खाते रहे। वह किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। शंकर दत्त मिश्र और राजीव शुक्ला ने कान में उनसे कुछ बात कही तो मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन

7 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
हुई गवा यार हटाओ
कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए इंतजार कर रहे श्रीप्रकाश जायसवाल की तरफ एक कार्यकर्ता दो-तीन माला लेकर गले में डालने को बढ़ा तो वह झुंझला उठे। बोले, हुई गवा यार हटाओ माला। 
विज्ञापन

8 of 8
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
10 बजे से जुटे कांग्रेसी, लगाए काम किया है के नारे
नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही तिलक हॉल में जुटने लगे। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद राजीव शुक्ला तिलक हॉल पहुंचे। यहां से जुलूस की शक्ल में श्रीप्रकाश नामांकन के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता काम किया है, काम करेंगे, श्रीप्रकाश जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कचहरी की ओर बढ़े। कोतवाली और बड़ा चौराहा पार करते समय कुछ देर के लिए जुलूस के कारण हल्का जाम लगा। कार्यकर्ताओं के उत्साह से श्रीप्रकाश, राजीव शुक्ला खुश दिखे। जुलूस में जफर शाकिर, रवींद्र शुक्ला, कमल जायसवाल, कृपेश त्रिपाठी, शादाब आलम, केके तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम आदिल, सुबोध बाजपेई, संदीप शुक्ला, कमल शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें