दुर्घटना से बची श्रमशक्ति एक्सप्रेस, धड़धड़ाती गुजरी टूटी पटरी से
Fri, 14 Dec 2018 09:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास टूटी पटरी
- कीमैन ने लाल झंडी दिखाकर आनंद बिहार एक्सप्रेस को रोका
- करीब 1:20 घंटे तक बाधित रहा डाउन लाइन का यातायात
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर देहात के झींझक स्टेशन के पास गुरुवार सुबह डाउन लाइन की टूटी पटरी से श्रमशक्ति एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई गुजर गई। कीमैन ने पीछे से आ रही आनंद बिहार एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रेलवे स्टाफ ने टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर यातायात बहाल कराया। इससे करीब 1:20 घंटे तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा। इस दौरान आनंद विहार एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
गुरुवार सुबह करीब 6:20 बजे फफूंद कानपुर मेमू शाहपुर फाटक के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान खंभा नंबर 1084/10व12 के बीच पटरी का ज्वाइंट खुल गया। पटरी में करीब दो इंच की दरार हो गई।
4 of 5
डेमो पिक
वहां मौजूद गेटमैन संतोष पाल व कीमैन कालीचरन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी, लेकिन इसी दौरान करीब 6:25 बजे डाउन की श्रम शक्ति एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। हादसा बच गया।
इस दौरान संगम और एक अन्य ट्रेन को थोड़ो रोककर दूसरी लाइन से पास किया गया। फिर पटरी को ठीक करने बाद करीब 7:45 बजे रूट चालू किया गया। झींझक स्टेशन मास्टर रवि वर्मा ने बताया कि सुबह 6:25 से 7:45 बजे तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा।