फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखते हुए डीएम के पैरों में गिर पड़ी बेटी, बोली- लापरवाह डॉक्टरों ने मेरे पिता को मार डाला, योगी जी न्याय दो

Tue, 11 Aug 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पिता की मौत के बाद डीएम के पैरों में गिर पड़ी बेटी - फोटो : amar ujala
कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल (कोविड लेवल 2) में जलकल कर्मी समेत चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की। जिलाधिकारी व पुलिस बल पहुंचा तो परिजनों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। जलकल कर्मी की बेटी ने भी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

 
विज्ञापन

2 of 5
डीएम के पैरों में गिर पड़ी बेटी - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी के पैर पकड़ने की कोशिश करके उनके सामने लेट गई। मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पनकी निवासी 53 वर्षीय जलकल कर्मी 25 जुलाई से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें एक हफ्ते तक चुन्नीगंज के प्राइवेट अस्पताल में रखा फिर निजी पैथॉलाजी से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सोमवार को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
बोली मुझे न्याय दो - फोटो : amar ujala
मृतक की बेटी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सीएमओ से जानकारी मिली थी कि वे एकदम ठीक हैं। फिर दोपहर 1.55 बजे अचानक मौत की जानकारी दी गई। उसकी मां व दो भाई भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। मृतक के छोटे भाई बीजेपी नेता ने बताया कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने 4-4 हजार रुपये के इंजेक्शन मंगाए। फिर, पता नहीं लगाए या नहीं।

 

4 of 5
बोली डॉक्टरों ने मारा है पिता को - फोटो : amar ujala
इसके बाद मरीज को रीजेंसी अस्पताल ले जाने को कहा। बेटी ने कहा कि इतना पैसा कहां से लाते कि रीजेंसी ले जाते। परिजनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की व्यवस्था को खूब धिक्कारा। हंगामे की जानकारी पर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों की बात सुनी। परिजन डीएम के सामने हाथ जोड़कर लेट गए। डीएम ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच कराएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम से बोली मुझे न्याय चाहिए - फोटो : amar ujala
इस दौरान डीएम पूर्व नगर आयुक्त द्वारा कांशीराम अस्पताल के निरीक्षण की रिपोर्ट (जिसमें लापरवाही उजागर हुई थी) पर गोलमोल जवाब देते दिखे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जलकर्मी की हालत बिगड़ने होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर इसी अस्पताल में खलासी लाइन निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सोमवार को भर्ती हुए थे। उनकी भी मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पीड़ितों से पुलिस की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें