यूपी के कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चौकी दौलताबाद के चौकी इंचार्ज फौरन सिंह यादव बुधवार दोपहर सिपाही आफताब अहमद के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह जसमेड़ी के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। चौकी इंचार्ज ने जब उन्हें रोका तो वह भाग खड़े हुए और आगे जाकर उनकी बाइक गड्ढे में फंसकर गिर गई। इस पर दोनों युवक खेतों में भागे। दारोगा ने जब सिपाही के साथ बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दारोगा के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मुठभेड़ के बाद खेतों में कांबिंग करती पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही आफताब अहमद ने एक को खेत में ही दबोच लिया, जबकि दूसरा फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। पकड़ा गया बदमाश विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी धरम सिंह उर्फ धर्मा ठाकुर है, जो पिछले माह 24 दिसंबर को जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है। उसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित दर्जनों संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस धर्मा ठाकुर और बाइक को थाने ले आई।
विज्ञापन
3 of 7
खेतों में कांबिंग करती पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि दोनों बदमाश मैनपुरी जनपद में लूट की वारदात को अंजाम देकर आए थे, जिसकी जानकारी की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ छिबरामऊ श्रीकांत प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। बदमाश ने फरार साथी का नाम अभी नहीं बताया है। सीओ का कहना है कि फरार अपराधी की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों और खेतों में दुबके रहे ग्रामीण
4 of 7
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जसमेड़ी गांव के पास जैसे ही खेतों में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ शुरू हुई तो ग्रामीण घरों में दुबक गए। वहीं खेतों में काम कर रहे लोग भी वहीं छिप गए। थोड़ी देर बाद पास के ही गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसने बताया कि दूसरा बदमाश तमंचे के बल पर उसकी बाइक छीन कर ईशननदी की तरफ भाग गया है। जिस युवक की बाइक बदमाश ने छीनी वह नगला बिहारी निवासी जागेश्वर सविता का पुत्र उमेश है।
विज्ञापन
रास्ता पूछकर भागा बदमाश
5 of 7
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उमेश सविता की बाइक छीनकर भाग रहा दूसरा बदमाश सहोरा नगला गांव पहुंचा और ग्रामीणों से उस्मानपुर का रास्ता पूछा। ग्रामीणों ने उसे रास्ता बता दिया। थोड़ी देर बाद पीछे से जब पुलिस पहुंची, तब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि रास्ता पूछने वाला युवक शातिर बदमाश था।
विज्ञापन
लगातार घटनाओं के हरकत में आई पुलिस
6 of 7
पकड़ा गया शातिर अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
जनपद मैनपुरी के बार्डर पर स्थित दौलताबाद पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पिछले सप्ताह लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने सीमा पर सभी चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। बार्डर पर जो लूट की घटनाएं हुईं थी, उनमें सफेद रंग की अपाचे और काले रंग की पल्सर ट्रेस हुई थी।
कांबिंग करती पुलिस, इनसेट में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर धरम सिंह उर्फ धर्मा ठाकुर व सिपाही आफताब अहमद के बीच काफी देर तक खेत में उठापटक हुई। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह सिपाही की गिरफ्त से नहीं छूट सका। इसके बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने भी उसे दबोच लिया। बहादुर सिपाही की प्रशंसा करते हुए एसपी हरीश चंदर ने बताया शीघ्र ही सिपाही और चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया जाएगा।