फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कानपुर में गंगा किनारे जिमी शेरगिल और यशपाल शर्मा का 'शूटआउट'

Wed, 31 Oct 2018 08:33 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कैंट के गोलाघाट पर हुई फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
- अहम भूमिका में जिमी शेरगिल, यशपाल शर्मा, सौरभ शुक्ला और माही गिल
- फिल्म के लेखक हैं मशहूर फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
कानपुर कैंट के गोला घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब लाइट, कैमरा-एक्शन के बीच अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ गोलियां चलने लगीं। पुलिस इंस्पेक्टर बने बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा असलहों से लैस सिपाहियों के साथ गंगा किनारे सह अभिनेता जिमी शेरगिल का एनकाउंटर कर रहे थे। यह सीन था फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग का। लखनऊ के बाद पूरी फिल्म यूनिट मंगलवार को कानपुर में अहम सीन शूट करने आई हुई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता अजय सिंह राजपूत मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन बॉलीवुड के सभी मंझे अभिनेताओं, राइटर और टेक्नीशियन को लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल, यशपाल शर्मा और माही गिल के अलावा सौरभ शुक्ला, नंदीश सिंह, सुप्रिया पिलगाओंकर, पवन मल्होत्रा और मुकेश तिवारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के डायरेक्टर मनोज झा, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह, डायरेक्टर मनोज झा, आर्ट डायरेक्टर राम किशोर त्रिपाठी, एक्शन डायरेक्टर अमर शेट्टी और डीओपी योगेश हैं।

4 of 6
फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग
कानपुर में केवल एक दिन की शूटिंग होनी थी फिल्म के बाकी सीन लखनऊ में ही शूट हो रहे हैं। गोला घाट पर शूटआउट का सीन लेने के लिए 200 लोगों की टीम लखनऊ और मुंबई से कानपुर आई है। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
दिलीप शुक्ला
दिलीप शुक्ला का ससुराल है कानपुर
फिल्म के राइटर दिलीप शुक्ला का ससुराल कानपुर आरके नगर में है और उनकी बहन रामबाग में रहती हैं। दिलीप इससे पहले सलमान खान, सनी देओल, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलीप शुक्ला
शुक्ला ने बताया कि यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। जिसमें दो भाईयों के बीच की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का लगाया गया है। फरवरी 2018 में दबंग-3 की शूटिंग की तैयारी चल रही है। दबंग सिरीज की यह फिल्म पिछली दो फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा मनोरंजक साबित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें