फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-मायवती पर शिवपाल का हमला, बोले- 'जो कभी चुनाव नहीं जीते वे सपा चला रहे'

Fri, 19 Apr 2019 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव
इटावा के सैफई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से लोकसभाा चुनाव 2019 में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के समर्थन में सैफई में कार्यकर्ता सम्मेलन किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल को आशीर्वाद देते मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
इसमें उन्होंने प्रो. रामगोपाल की ओर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न जीते वे समाजवादी पार्टी चला रहे हैं। भाई-भाई तो एक हैं लेकिन जो ज्यादा बुद्धिमान हैं वे एकसाथ नहीं हैं। एक स्कूल मैदान में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन मेें शिवपाल सिंह ने कहा कि मैनपुरी से नेताजी की रिकार्ड जीत होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
मायावती और अखिलेश (फाइल फोटो)
सपा-बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुए शिवपाल ने कहा कि इस गठबंधन पर कौन भरोसा करेगा। दोनों के नेता कभी एक हुए ही नहीं। मैंने उनका भी सम्मान किया जिन्होंने हम लोगों को अलग किया। मैंने कभी लोभ, लालच नहीं किया, न ही पद मांगा, सोचा नहीं था कि नई पार्टी बनानी पड़ेगी।

 

4 of 5
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
2012 के चुनाव के बाद नेताजी से कहा कि सावधान हो जाओ, नहीं हम लोग गर्त में चले जाएंगे। मजबूरी में प्रसपा बनानी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार से सभी परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
केंद्र की सरकार बनाने की चाभी भी प्रसपा के पास ही रहेगी। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में क्या नेताजी प्रसपा का प्रचार करेंगे, इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जब वे अपना प्रचार ही नहीं कर रहे तो हमारा कैसे करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें