यूपी के इटावा जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नेताजी चुगलखोरों और चापलूसों के बहकावे में आकर नहीं आए हैं। ऐसे चापलूसों से बचने की जरूरत है। मुलायम सिंह की 80वें जन्मदिन पर सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में शिवपाल सिंह का दर्द सामने आया। इस दंगल का आयोजन शिवपाल सिंह की ओर से किया गया था। इसमें मुलायम सिंह के आने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।