फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े सियासी कुनबे में 'इस बसंत लिखी जाएगी नई इबारत'

Mon, 22 Jan 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
शिवपाल सिंह यादव
वसंत पंचमी को शिवपाल सिंह यादव का 63 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर होने वाले समारोह को मुलायम के लोग संगठन से जुड़े लोगाें ने ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। कुनैरा के  पास वृंदावन गार्डन में जन्म दिवस समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। 



 
विज्ञापन

भविष्य की राजनीति का खुलासा कर सकते है शिवपाल

2 of 9
शिवपाल सिंह यादव
समारोह में इटावा ही नहीं आसपास के  समाजवादी एकत्रित होंगे। आने वाले समय में नई राजनीति की इबारत लिखने की शुरूआत होगी। माना जा रहा है कि इस दिन शिवपाल सिंह यादव अपने अगले कदम एवं भविष्य की राजनीति का खुलासा कर सकते है।


 
विज्ञापन

अपनों के बीच बेगानों की तरह से रहना पड़ रहा है

3 of 9
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पिछले जनवरी 2017 से सपा में हाशिए पर चल रहे हैं। उन्हें एक साल से सपा में अपनों के बीच बेगानों की तरह से रहना पड़ रहा है। 
 

उनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया है

4 of 9
शिवपाल सिंह यादव
सपा की नीति नियंता समिति में उनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया है। सपा के सर्वेसर्वा अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव  हैं। 
 
विज्ञापन

आर -पार का ऐलान कर देंगे

5 of 9
शिवपाल सिंह यादव
चाचा एवं भतीजे के बीच सुलह के तमाम प्रयास समय समय पर हुए परंतु कोई सफलता नहीं मिली। संभावनाओं के सारे रास्ते बंद होते देख अब शिवपाल सिंह यादव ने भी यह कहना शुरू कर दिया है बस बहुत हो गया अब अधिक इंतजार नहीं। फरवरी में आर -पार का ऐलान कर देंगे। उनके इस ऐलान के बाद सभी को आने वाले समय का इंतजार है।
 
विज्ञापन

पांच साल में सपा की सरकार के दौरान भी इतने जोश से जन्म दिन नहीं मनाया गया जितना इस बार

6 of 9
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव समर्थक इस बार वसंत पंचमी के दिन 22 जनवरी को उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने में जुटे हैं। पूरे शहर को होर्डिग से पाटा जा रहा है। पांच साल में सपा की सरकार के दौरान भी इतने जोश से जन्म दिन नहीं मनाया गया । जितना इस बार मनाने की तैयारी चल रही है। 
 
विज्ञापन

प्रदेश भर के समाजवादी नेताओं को आमंत्रित किया गया है

7 of 9
शिवपाल सिंह यादव
मुलायम के लोग संगठन से जुडे़ संजय शुक्ला ने बताया कि कुनैरा के पास वृंदावन गार्डन में होने जा रहे जन्म दिवस समारोह में प्रदेश भर के समाजवादी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

 

शिवपाल सिंह यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं

8 of 9
शिवपाल सिंह यादव
इसमें आने वाले समय की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। वे जो भी निर्णय करेंगे। उस पर हम सभी लोग अमल करेंगे।  हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
 
विज्ञापन

यहीं से आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका रुख भी स्पष्ट हो जाएगा

9 of 9
शिवपाल सिंह यादव
माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल सिंह मन की बात जरूर कहेंगे। यहीं से आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका रुख भी स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें