फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव के इस बयान से यूपी में आया सियासी भूचाल, भतीजे अखिलेश के बारे में बोल दी इतनी बड़ी बात

Fri, 03 May 2019 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 6
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी जनसभा में भाजपा और गठबंधन के साथ भतीजे अखिलेश यादव पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि उनकी इच्छा है कि जो भी सरकार बने सपा की न बने। उन्होंने कहा कि मायावती पर भरोसा कर नहीं सकते। चुनाव से ठीक पहले शिवपाल यादव की इस बात से सपा का नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
सपा के अखिलेश सिंह यादव पर विश्वास नहीं। यदि बसपा जीती भी तो भाजपा से मिल जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी महेश चंद्र साहू के लिए चुनावी जनसभा में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों के गलत निर्णय के चलते सभी परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मुलायम सिंह यादव ने दिया शिवपाल को आशीर्वाद
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता को कई बड़े सपने दिखाए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे ऐसे-ऐसे निर्णय लिए जिससे अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। नोटबंदी, जीएसटी, आधार कार्ड इन तीनों ने बदहाली दे दी। इनसे कोई फायदा नहीं है।

 

4 of 6
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
उन्होंने कहा कि प्रसपा छह महीने की पार्टी है। फिर भी काफी जगह प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकेले दम पर दो बार सरकार बनवा चुके हैं। सभी को एकजुट करने का प्रयास शुरू है। लक्ष्य लिया है कि 2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बने।

 
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी को कलंक बताते हुए उन्होंने कहा कि एक ऐसा कानून होना चाहिए कि जिसमें एक परिवार के एक बेटे-बेटी को नौकरी की गारंटी मिले। उन्होंने कहा कि उनका प्रत्याशी साहू समाज का इकलौता प्रत्याशी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवपाल सिंह यादव
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जिस हेलीकाप्टर से यहां आए थे, वह करीब 35 मिनट तक उड़ान नहीं भर सका। दरअसल हवाई रूट व्यस्त होने की वजह से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इस  दौरान पहले वह समर्थकों के साथ और उसके बाद करीब 15 मिनट हेलीकाप्टर में बैठकर इंतजार करते रहे। करीब 35 मिनट बाद वह गंतव्य को रवाना हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें