फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में अखिलेश यादव होते प्रधानमंत्री पद के दावेदारः शिवपाल  

Thu, 18 Jan 2018 01:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिवपाल सिंह यादव
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर मुलायम सिंह यादव के भरोसे होने की दुहाई दी। दूसरी पार्टी बनाने और किसी पार्टी में जाने की बात पर शिवपाल सिंह ने कहा कि वह नेताजी के भरोसे हैं। नेताजी, जो आदेश देंगे उसका पालन करेंगे। वह बुधवार को औरैया जिले में सहकारिता चुनाव का प्रचार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
विज्ञापन

...तो अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री होते

2 of 4
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव और खुद उनका अपमान न हुआ होता तो अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री होते। इतना ही नहीं 2019 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते थे।
 
विज्ञापन

अपमान हो रहा है

3 of 4
शिवपाल सिंह यादव
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन में नेताजी के पास कोई पद नहीं है। नेताजी के साथ ही उनका (शिवपाल का) भी अपमान हो रहा है। पार्टी के कार्यक्रमों व सम्मलनों तक की सूचनाएं नहीं दी जाती हैं। चंद लोग समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की साख पर बट्टा लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन

परिवार के विवाद को मुस्कुराते हुए टाल गए

4 of 4
शिवपाल सिंह यादव
लोकसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर कहा कि अभी चुनाव दूर है। परिवार के विवाद के सवाल को वह मुस्कुराते हुए टाल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें