शिवपाल सिंह यादव
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी से अलक होने के बाद बीते दिनों उन्होंने अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया। शिवपाल ने पार्टी बनाने के बाद कहा उनके भाई और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं। कल मुलायम सिंह यादव नई दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ नजर आए। उसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुलायम शिवपाल के साथ नहीं, बल्कि अखिलेश के साथ खड़े हैं। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में राम सिंह यादव, आगरा में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, कानपुर में रघुराज सिंह, इलाहाबाद में प्रकाश राय, गोरखपुर में डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में यक्षपाल सिंह, झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियां और मेरठ में डॉ. मगरूर त्यागी प्रभारी बनाए गए हैं।