प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सपा के खिलाफ जमकर तेवर दिखाए। उरई जिला पंचायत भवन में उन्होंने कहा कि पहली बात तो 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन होने वाला नहीं है, यदि होता भी है तो वह कहेंगे कि उनकी पार्टी को इसमें शामिल किया जाए, लेकिन शर्त यही होगी कि भागीदारी (सीटें) पूरी मिले। पार्टी पर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के रुख पर बोले कि सबकुछ उन्हीं की मर्जी और अनुमति से हुआ है।