फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुष्कर्म की घटनाओं' से लेकर 'प्रदेश की कानून व्यवस्था तक' शिवपाल के निशाने पर बीजेपी, कही ये बातें

Sat, 28 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के औरेया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कानून व्यवस्था को लेकर शिवपाल ने बीजेपी पर कई सवाल खड़े किए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शिवपाल यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते वेद प्रकाश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर मौजूद लोगों से कहा कि भाजपा सरकार सभी मामलों में फेल हो चुकी है। बेटियां, बहनें सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी हैं। सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम नहीं कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
शिवपाल यादव
औरेया के अछल्दा में पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं इस सरकार के कार्यकाल हो रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है।


 
विज्ञापन

4 of 4
शिवपाल यादव
पूर्व मंत्री शुक्रवार को बिधूना रोड स्थित अशोकपुरी फॉर्म पर बने चौधरी बदन सिंह पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने आए थे। इस अवसर पर योगी राज श्रीकृष्ण महाविद्यालय के सरंक्षक वेद प्रकाश यादव ने पूर्व मंत्री को चांदी का मुकुट और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें