फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर से शिवलिंग 'गायब', घटना का पर्दाफाश करने के लिए बनी स्पेशल पुलिस टीम

Fri, 25 May 2018 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मंदिर से गायब शिवलिंग
यूपी के महोबा में शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई। यहां के प्राचीन मंदिर से अचानक शिवलिंग गायब हो गया। इस घटना की जानकारी होते ही जिले में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आरती के बाद लोग मंदिर के पट बंद कर चले गए थे...
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
महोबा जिले के कस्बा अजनर के तिवारीपुरा मोहल्ले में प्राचीन शिवमंदिर स्थापित है। जहां सुबह शाम लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। गुरुवार की रात मंदिर में आरती के बाद लोग मंदिर के पट बंद कर चले गए। रात के समय अज्ञात लोगों ने मंदिर के फाटक खोलकर वहां रखा शिवलिंग चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब मोहल्ले के लोग जल चढ़ाने व पूजा अर्चना के लिए मंदिर गए तो शिवलिंग गायब देख उनके होश उड़ गए।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जब थाने में दी तहरीर...
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के अंबिका तिवारी ने घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लोगों की आस्था से जुड़े मंदिर से शिवलिंग चोरी होने से लोगों में खासी नाराजगी है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-पुलिस टीम गठित
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि अराजकतत्वों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जिससे घटना का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें