फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजिया ने कुछ इस अंदाज में जोड़ा अरविंद केजरीवाल और 'ठग्गू के लड्डू' का कनेक्शन

Wed, 10 Jan 2018 09:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शाजिया इल्मी ने किया ट्वीट

कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहीं शाजिया इल्मी ने अपना बयान देकर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। हाल ही में ट्विटर पर शाजिया ने केजरीवाल और कानपुर के 'ठग्गू के लड्डू' का कनेक्शन बनाकर सबको हैरान कर दिया। 
  


 
विज्ञापन

कानपुर के मुस्लिम परिवार में जन्मी शाजिया इल्मी

2 of 5
शाजिया इल्मी ने किया ट्वीट

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकीं शाजिया इल्मी कानपुर की धरती पर एक मुस्लिम परिवार में जन्मी। यहीं से इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म की। इसके बाद कूच किया दिल्ली का। वहां जाकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और वेल्स विश्वविद्यालय, कार्डिफ से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में स्नातक किया फिर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से 16 एमएम फिल्म निर्माण की पढ़ाई की। इसके बाद शाजिया ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। 

विज्ञापन

टीवी चैनल में कई प्रोग्राम होस्ट किए

3 of 5
शाजिया इल्मी

15 साल से ज्यादा समय तक पत्रकारिता में जमकर काम किया। इस दौरान एक टीवी चैनल में कई प्रोग्राम होस्ट किए। इसके अलावा कई डाक्यूमेंट्री भी बनाईं जो काफी चर्चित रहीं। इसके बाद शाजिया अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन से जुड़ गईं और प्रवक्ता का कार्यभार संभाला। आगे चलकर अन्ना हजारे से अलग हुए अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनीं।

एक बार फिर से सुर्खियों में शाजिया

4 of 5
शाजिया इल्मी ने किया ट्वीट

दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए मैदान पर उतरी पार्टी के एक नेता के खिलाफ जारी हुए एक स्टिंग ऑपरेशन ने उन्हें हिला दिया इसलिए कदम वापस खींच लिए और चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बाद में इन्होंने भाजपा का दामन थामा। हम शाजिया इल्मी की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह नाम एक बार फिर से सुर्खियों में तेजी से दौड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाजिया इल्मी ने किया ट्वीट

शाजिया ने ट्विटर पर लिखा कि- केजरीवाल जी को कानपुर के ठग्गु के लड्डू की दुकान पर बैठना चाहिये जिसके बोर्ड पर लिखा है “ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मैंने ठगा नहीं!! वाह वाह मफ़्लर मैन! मान गये उस्ताद! कब तक चलेगी आपकी दुकान!!

 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें