फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती आज: भूल कर भी न करें ये काम वरना होंगे अनिष्टकारी परिणाम

Tue, 15 May 2018 12:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
शनि जयंती
न्याय के देवता शनि देव का आज जन्मोत्सव है। शनि जयंती पर अंजाने में किए गए कुछ कार्य अापके जीवन पर अनिष्टकारी असर डाल सकते हैं। एेसे में आज भूल कर भी करने से बचें ये कार्य... 
विज्ञापन

2 of 11
शनि जयंती
शनि देव के पूजन से जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं लेकिन आज के दिन उन कार्यों को करना जो शनि देव को पसंद नहीं है मतलब अपने दुर्भाग्य को बुलावा देना है।
 

 

विज्ञापन

3 of 11
शनि जयंती
इस वर्ष जयंती पर पूजन विशेष फलदायी है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग लग रहा है, जो दिनभर रहेगा। साथ ही सावित्री वट पूजा व्रत और भौमवती अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। 

 

4 of 11
शनि जयंती
आज सुबह 10:57 बजे से सर्वार्थसिद्धि योग लग चुका है, जो दिनभर रहेगा। इस योग में किए गए पूजन का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। 
 

 

विज्ञापन

5 of 11
शनि जयंती
विद्वानों की माने तो शनि की महादशा, साढ़े साती और ढैय्या की शांति के लिए अति उत्तम मुहूर्त है। इस दौरान शनिदेव का पूजन और दान करने से ग्रह की पीड़ा शांत हो जाएगी।  

 

विज्ञापन

6 of 11
शनि जयंती
ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस बार शनि जयंती ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जा रही है। मंगलवार को भरणी नक्षत्रा, शोभन योग, चतुष्पदकरण तथा मेष राशि मेंचंद्रमा की उपस्थिति शुभ संयोग बना रहे हैं। ऐसे में शनि की साढ़े साती, ढैया, महादशा से पीड़ित जातक सर्वार्थसिद्धि योग में शनिदेव को पूजन और दान से प्रसन्न कर सकते हैं।
 

 

विज्ञापन

7 of 11
शनि जयंती
शनि के वैदिक तथा बीज मंत्र ऊं खां खीं खूं स: मंदाय स्वाहा बोलकर एक या 21 माला करें। इसके अलावा मंदिर में शनिदेव का तेल से अभिषेक करें। इससे शुभ फल मिलेगा।  
 

 

8 of 11
शनि जयंती
काली उड़द, काला तिल, स्टील लोहे के बर्तन, श्रीफल, काले वस्त्र, लकड़ी की वस्तुएं, औषधि आदि का दान इस दिन अत्यंत शुभ रहेगा। भिक्षुओं को भोजन कराना और गरीबों की दवा का खर्च उठाना भी लाभकारी रहेगा। 
 

 

9 of 11
शनि जयंती
जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे वे मंगलवार को हनुमानजी के दर्शन करें। साथ ही बेसन के लड्डू या हलवे का भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी। 

 

भूल कर भी न करें ये कार्य 

10 of 11
शनि जयंती

- आज के दिन भूखे व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं। एेसा करने से शनि आप पर क्रोधित हो सकते हैं। 
- शनि जयंती के दिन किसी पेड़ की शाखा या पत्ती नहीं काटनी चाहिए। 
- आज के दिन भूल कर भी बाल या नाखून न काटें।

 

 

विज्ञापन

11 of 11
शनि जयंती
- शनि दर्शन के समय उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। उनके चरणों को ही देखते हुए पूजन करें। 
- आज के दिन किसी का अपमान करने से बचें। 
- शनि जयंती के दिन नए कपड़े न ही खरीदे और न ही पहने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें