यौन उत्पीड़न का आरोपी रामबिहारी भाजपा में इतनी अहम जिम्मेदारी तक कैसे पहुंचा, कौन उसको पार्टी में लाया इसकी जांच के लिए पार्टी आलाकमान के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कमेटी के सदस्यों ने अब तक 40 से 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। सदस्यों का कहना है कि वे अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपेंगे। बता दें कि भाजपा में नगर उपाध्यक्ष रहे पूर्व लेखपाल रामबिहारी राठौर के खिलाफ नाबालिगों संग यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रकरण में रामबिहारी के जेल जाने के बाद पार्टी आलाकमान ने जिला स्तर पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जिसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय नागेंद्र गुप्ता, उदयन पालीवाल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज राजपूत शामिल हैं।
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस कमेटी के कंधों पर खासतौर पर रामबिहारी को पार्टी में लाने और इतने बड़े ओहदे तक पहुंचाने में किस किस की भूमिका रही, जैसे बिंदुओं पर अपनी जांच करके रिपोर्ट आलाकमान तक भेजने की जिम्मेदारी है।
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व जांच कमेटी के सभी तीनों सदस्य कोंच आए थे और एक होटल में बैठ कर पार्टी के छोटे बड़े लगभग 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं से उसने अलग अलग पूछताछ की है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।