फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः न्यूज पोर्टल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पत्रकारों की भी थी मिली भगत

Sun, 12 Jan 2020 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के मेहरबान सिंह पुरवा में पुलिस ने किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से आगरा की दो युवतियों, संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। कथित पत्रकारों के संरक्षण में यहां आठ महीने से धंधा चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर यूजर ने दलाल से व्हाट्सऐप पर बातचीत के स्क्रीन शॉट में लड़कियों की फोटो व उनके रेट तक पुलिस अधिकारियों को टैग करके ट्वीट किया। अफसरों के निर्देश के बाद बर्रा पुलिस ने कार्रवाई की। बर्रा पुलिस ने मेहरबान सिंह पुरवा स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे रायपुरवा स्थित एक मकान में रविवार को छापा मारा।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  - फोटो : अमर उजाला
यहां से आगरा की युवतियों समेत संचालक नौबस्ता नई बस्ती निवासी मंगल प्रसाद पासवान, बर्रा आठ निवासी विमलेश तिवारी, दादा नगर साइट नंबर पांच निवासी मुन्ना सिंह व नौबस्ता हंसपुरम आवास विकास निवासी नीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार संचालक मंगल ने अरुण कुमार से न्यूज पोर्टल के ऑफिस का संचालन करने के नाम पर उनका मकान किराये पर लिया था। विमलेश, मुन्ना सिंह व नीरेंद्र सिंह ग्राहक खोजते थे। इसके एवज उन्हें कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री व पांच प्रेस आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। 

4 of 5
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  - फोटो : अमर उजाला
चौकी पुलिस की नाक के नीचे देह व्यापार
जिस जगह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था, उससे करीब 400 मीटर की दूरी पर मेहरवान सिंह पुरवा चौकी है। इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। ट्वीट करने वाले शख्स ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ट्वीट किया कि ‘पुलिस इन दलालों तक नहीं पहुंच पाती है, जबकि एक आम आदमी ग्राहक बन कर तुरंत उन तक पहुंच जाता है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  - फोटो : अमर उजाला
पेन ड्राइव में 2932 वॉयस रिकॉर्डिंग  
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को रैकेट के संचालक के पास से एक पेन ड्राइव  मिली है। इसमें पुलिस को 2932 वॉयस रिकार्डिंग मिली हैं। इसमें बर्रा थाना इंस्पेक्टर सतीश कुमार से एक खबर को लेकर विमलेश कुमार से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शामिल है।  पुलिस ने अन्य रिकॉर्डिंग की भी जांच कर सेक्स रैकेट से लोगों के संबंध तलाशने की बात कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें