फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल बढ़ती ठंड ने दिल और दिमाग पर बरपाया कहर, सात की मौत

Fri, 05 Jan 2018 12:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
डेमो पिक
पारा लुढ़कने के साथ ही हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के कानपुर में गुरुवार को कार्डियोलॉजी अस्पताल में हार्ट अटैक से सात लोगों की मौत हो गई। अस्पताल की ओपीडी में एंजाइना व अन्य शिकायतें लेकर 613 मरीज आए। 40 मरीजों का इमरजेंसी में इलाज किया गया। बेड फुल होने की वजह से गंभीर हालत में आए 17 मरीजों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

2 of 3
डेमो पिक
गुरुवार भोर से ही कार्डियोलॉजी अस्पताल की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ओपीडी में भी भीड़ बढ़ने लगी। हार्ट अटैक पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए यशोदा नगर के रज्जन लाल गुप्ता (75), भैसऊ शिवराजपुर निवासी शशि कुमार गुप्ता (58), ओमपुरवा के जेम्स लाल जॉन, विश्वबैंक बर्रा के निर्दोषी लाल मिश्रा, आईटीआई चौराहा फर्रूखाबाद निवासी बेचे लाल (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डेमो पिक
किदवई नगर और पटकापुर में रहने वाले दो मरीजों को हार्ट अटैक पड़ने पर कार्डियोलॉजी अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के पांच मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें