कानपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित सात नए मरीज मिले हैं। इनमें एलआईयू इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) द्वितीय, सिपाही और बेगमपुरवा पार्षद के पति भी शामिल हैं। अब शहर में अब तक 199 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18 स्वस्थ होकर क्वारंटीन हैं, जबकि तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस तरह कुल 178 एक्टिव केस हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में हॉटस्पॉट मुन्नापुरवा, बेगमपुरवा और अनवरगंज के गड़इया के एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें गड़इया नया क्षेत्र सामने आया है। इससे पता चल रहा है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दायरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
कुली बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
महिलाओं की संख्या भी बढ़ रही है। इसके बाद रात में जारी रिपोर्ट में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने चार और मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक सिपाही और एक 12 वर्ष का किशोर है। पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुलिस लाइन में रात में ही सैनिटाइजेशन कराया गया।
4 of 5
गली में पसरा सन्नाटा और पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन को सील भी किया जा सकता है। शहर में अब तक 12 पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। अब जहां संक्रमण नहीं, वहां भी सैंपलिंग सीएमओ ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से संक्रमण थम नहीं रहा है। अब हॉटस्पॉट के सरहदी क्षेत्रों में सैंपल लिए जाने के साथ ही उन क्षेत्रों में भी सैंपल लिए जाएंगे, जहां अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है।
कई इलाकों में सड़कों पर उतरे लोग
- फोटो : amar ujala
जाजमऊ ईएसआई अस्पताल बना विशेष सुविधा वाला
जाजमऊ के ईएसआई अस्पताल में फैसिलिटी हॉस्पिटल शुरू किया गया है। इसमें वार्ड रूम के साथ बाथरूम अटैच रहेगा। सीएमओ ने बताया कि अभी 40 बेड हैं, लेकिन इन्हें बढ़ाकर 100 कर दिया
जाएगा।