फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चटकी मिली पटरी, मचा हड़कंप, बड़े अफसर गायब

Sun, 12 Mar 2017 01:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में फिर रेलवे पटरी चटकी मिली - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भारतीय रेलवे में लापरवाही का आलम छाया है। बारबार हादसे होते हैं और उसके बाद लीपा-पोती किए जाने की कोशिश की होती है। ऐसा मालूम पड़ता है जैसे रेलकर्मीयों को इसकी आदत हो गई है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन पर खड़े पैसेंजर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रविवार सवेरे रेलवे की बड़ी लापरवाही का सबूत उस वक्त मिला जब स्टेशन पर खड़े यात्रियों का ध्यान अचानक ट्रैक पर पड़ा। उसके बाद जबरदस्त हंगामा मच गया। धीरे-धीरे कर वहां भीड़ी इकट्ठा हो गई।    
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते हुए कीमैन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, कानपुर देहात के तिलौची स्टेसन के निकट आज रेल पटरी टूटी हुई मिली। इस बात की जानकारी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने दी तो रेल कर्मी यहां-वहां दौड़ने लगे। फोन घनघनाए गए। पीछे के स्टेशन से आ रही ट्रेनें फौरन रोक दी गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त ट्रैक से किसी ट्रेन का गुजरना नहीं हुआ। वरना कोई बड़ा रेल हादसा हो सकता था।  
   

4 of 5
स्टेशन पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जानकारी मिली है कि सुबह से लालपुर में पैसेंजर ट्रेन खड़ी है वही झांसी लखनऊ पैसेंजर को पामा में रोका गया हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रैक मरम्मत के दौरान राप्ती सागर एक्सप्रेस निकाला गया है। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बताया जा रहा है कि ट्रैक की मरम्मत के लिए कीमैन टीम लगी हुई है लेकिन मौके पर अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। ट्रैक की मरम्मत के दौरान राप्ती सागर एक्सप्रेस को कानपुर की ओर धीमी गति से निकाला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें