फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजें बीमार पौधे की फोटो, कृषि वैज्ञानिक बताएंगे उपचार

Thu, 25 Oct 2018 09:10 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
किसानों को अब फसलों में लगने वाली बीमारी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसानों को मोबाइल से बीमार पौधे की फोटो खींचकर कृषि विभाग के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजनी होगी। 48 घंटे के अंदर कृषि वैज्ञानिक किसानों को उपचार की जानकारी भेजेंगे।
कृषि विभाग के व्हाट्सऐप नंबर  9452247111 या 9452257111 पर दे जानकारी
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने फसलों को रोगों को शत-प्रतिशत बचाने के लिए सूूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत की है। किसानों की अज्ञानता के चलते फसलों में लगने वाले कीट व बीमारियों के चलते पूरे देश और प्रदेश में 15 से 20 फीसदी तक उपज प्रभावित होती है।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
शुरू की गई फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली फसलों में लगने वाली बीमारी व कीट पतंगों की मोबाइल से फोटो खींचकर किसान कृषि विभाग के मोबाइल नंबरों पर व्हाटसऐप या एसएमएस के माध्यम से भेजे। जहां कृषि विशेषज्ञों की टीम फोटो देखकर रोग को पहचान करेगी।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
48 घंटे के भीतर उसके निदान के उपाय की जानकारी संबंधित किसानों को देगी। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 की रबी की फसल की बुवाई के लिए शत प्रतिशत बीज शोधन का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से बीज शोधन के जैविक रसायनों पर 75 फीसदी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें