‘क्रिसमस सेलिब्रेशन’ जगह-जगह अलग-अलग तरीकों से मनाया गया। घरों में केक, मिठाईयां बनाकर ईसा मसीह को याद किया गया। चर्च में विशेष प्रार्थनाएं हुईं। स्कूलों में बच्चे सेंटा की यूनिफॉर्म पहनकर टॉफियां बांटते देखे गए।
विज्ञापन
गले मिले, केक खिलाया, उपहार दिए
2 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
सुबह मैथाडिस्ट चर्च कानपुर, सिविल लाइन में पादरी जेजे अलिवर ने, क्राइस्ट चर्च मालरोड में पादरी एसपीलाल, द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया कल्याणपुर में बिशप पंकज राज मलिक, यूसीएन ऑफ चर्च ग्वालटोली में पादरी सीजे चार्ल्स ने प्रभु का संदेश सुनाया।
विज्ञापन
मत डरो, प्रभु यीशु पैदा हो गए हैं
3 of 10
कानपुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन
पादरी ने संदेश दिया कि रात में मजूषियों और गड़रियों को तारा दिखाई दिया। सर्वदूत ने आकर कहा कि मत डरो। प्रभु यीशु मसीह पैदा हो गए है। जो बेतलहम के गोशाला में चरनी में लिपटे हुए मरियम और यूसुफ की गोद में है। तब गड़रियों ने कहा कि हम लोग उन्हें कैसे पहचानेंगे? तब तारा आगे-आगे चला और जहां प्रभु यीशु मसीह थे, और वहीं पर ठहर गया। गड़रियों और मजूषियों ने प्रभु यीशु को देखा और देखने के बाद उनको दंडवत किया। इस तरह से सबको पता चल गया कि यीशु मसीह का जन्म हो गया है।
ऐसे सजाईं झांकियां
4 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
क्रिसमस डे के अवसर पर सेंटा क्लास ने बच्चों और बड़ों का उपहार दिए। स्कूलों और घरों में यीशु के जन्म के दौरान की झांकियां सजाईं गईं।
विज्ञापन
सेल्फी विद सेंटा
5 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
स्कूलों और चर्च में बच्चों और युवाओं ने अपने स्मार्ट फोन से सेंटा और प्रभु यीशू के साथ सेल्फी ली। युवाओं का उत्साह चरम पर दिखा। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
ये है सबसे छोटा सेंटा
6 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
क्रिसमस डे पर स्कूलों में आयोजित प्रदर्शनी और फैन्सी ड्रेस कॉम्पटीशन के दौरान बच्चे सुंदर सेंटा बनकर आये। इसी दौरान मां की गोद में 11 महीने का नन्हा सेंटा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
जब निकल आई सेंटा की सफेद दाढ़ी
7 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
स्कूल में फैन्सी ड्रेस कॉम्पटीशन में सेंटा बनकर पहुंचे इस बच्चे की सफेद दाढ़ी अचानक निकलकर जमीन पर गिर पड़ी। सभी बच्चे से दृश्य देखकर जोर-जोर से हंसने लगे।
मोमबत्तियां जलाकर प्रभु को याद किया
8 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
मैथाडिस्ट, क्राइस्ट चर्च मालरोड में पादरी एसपीलाल, द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया कल्याणपुर में क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु से बुराईयों का नाश करने की प्रार्थना की।
क्रिसमस के गीत गाये
9 of 10
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
अपने सन्देश में फादर ने कहा ईश्वर हमारे साथ है। जब हम ईश्वर की उपस्थिति को महसूस करते हैं तो हमारी सोच और कर्म भी उसी प्रकार होना चाइये। सबको क्रिसमस की बधाई। नववर्ष सबके लिए हितकर हो। इस अवसर पर बच्चों का नामकरण संस्कार भी हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकल सामूहिक रूप से क्रिसमस के गीत गाये।
क्रिसमस पर चिड़ियाघर ने कमाई में पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां रविवार को 12 हजार दर्शक पहुंचे। पिछले साल सात हजार ही पहुंचे थे। रविवार को सुबह से कानपुर के चिड़ियाघर में दर्शकों की भीड़ आने लगी थी। सभी खाने-पीने और अन्य जरूरत का सामान साथ लाए थे। गेट पर प्रवेश के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी।