अगले माह से आपको अपनी स्कूटी सीएनजी से चलाने की सुविधा मिल सकती है। सीयूजीएल दिल्ली और मुंबई में मिलने वाली यह सुविधा शहर में ला रही है। कानपुर के साथ ही यह सुविधा कानपुर देहात, उन्नाव और बरेली में भी मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सीएनजी किट एक्टिवा, प्लेजर और जूपिटर स्कूटी में लगेगी। किट की कीमत 18 हजार रुपये होगी। इस किट का एप्रूवल तीन कंपनियां लुबेरो, आईटुक और आईकेयर देती हैं। सीयूजीएल इन तीनों कंपनियों से बात कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
तीनों कंपनियों ने कानपुर में यह सुविधा देने में दिलचस्पी दिखाई है। किट में डेढ़ किलो तक सीएनजी भरवाने की क्षमता रहेगी। किट लगने के बाद स्कूटी एक किलो सीएनजी में 80 किलोमीटर तक चलेगी। सीयूजीएल ने स्कूटी के लिए सीएनजी किट फाइनेंस की सुविधा के लिए बैंकों से संपर्क साधा है। कई बैंकों ने किट फाइनेंस की सुविधा देने की बात कही है। इस तरह स्कूटी मालिक को किट पर फाइनेंस की सुविधा भी मिलने लगेगी।
4 of 5
डेमो पिक
पेट्रोल से आधा सीएनजी का खर्च
पेट्रोल के बजाय सीएनजी से स्कूटी चलाने में पर खर्च लगभग आधा हो जाएगा। इस समय सीएनजी 58 रुपये प्रति किलो है। एक किलो सीएनजी से स्कूटी 80 किमी चलने का दावा किया जा रहा है। इस तरह सीएनजी से स्कूटी चलाने पर 72 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। पेट्रोल इस समय 74 रुपये प्रति लीटर है। एक लीटर पेट्रोल से स्कूटी करीब 50 किमी चलती है। इस तरह पेट्रोल से स्कूटी चलाने का खर्च 1.48 रुपये प्रति किलोमीटर आता है।
सीयूजीएल स्कूटी चालकों को सीएनजी की सुविधा अगले माह तक देने पर तेजी से काम कर रही है। सीएनजी भरवाने के लिए स्कूटी चालकों को पंप पर चौपहिया वाहनों से प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें सीएनजी लेने के लिए ज्यादा समय नहीं देना होगा। किट लगवाने पर फाइनेंस की सुविधा भी दिलाई जाएगी। किट के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कई लोगों ने सीयूजीएल से संपर्क किया है।
-नरेंद्र नाथ तालुकदार, चीफ मैनेजर, सीयूजीएल