कानपुर में बिठूर के प्रतापपुर हरि गांव चौराहे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटी सवार बीए की छात्रा की मौत हो गई। उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। कार तिलक नगर निवासी फुटवियर डिजाइनर प्रवीण कुमार मंगा की है। हादसे के वक्त कार वही चला रहे थे। पुलिस ने कार को जब्त कर प्रवीण को हिरासत में ले लिया है। प्रतापपुर हरि गांव निवासी सुखरानी वाणिज्य कर विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी एक बेटी संगीता (20) छोटी बेटी शिवानी (16) को शाम करीब पौने चार बजे स्कूटी से कल्याणपुर में कोचिंग छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
हाईवे पर पहुंचकर उस ओर जा रही थी तभी तेज रफ्तार मर्सिडीज ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बहनें स्कूटी सहित कई फीट ऊपर उछल गईं और सड़क पर जा गिरीं। राहगीरों की मदद से पुलिस कर्मियों ने दोनों को हैलट में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न पहनने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई थीं। वहीं शिवानी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। शिवानी के सिर पर भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मर्सिडीज की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते ही कार की टक्कर से स्कूटी दो टुकड़ों में बंट गई। वहीं कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने से कार चला रहे प्रवीण को चोट नहीं आई।
4 of 6
डेमो पिक
हादसे के वक्त कार चालक प्रवीण मंधना की ओर से गंगा बैराज की तरफ जा रहे थे। हादसा होते ही प्रवीण कार से उतरकर पास खड़ी यूपी 100 की गाड़ी में जाकर छिप गए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। प्रवीण ने बताया कि उनके आगे चल रही वैगनआर कार से पहले स्कूटी की टक्कर लगी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर उनकी कार के सामने आ गई और हादसा हो गया। प्रवीण बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए फुटवियर डिजाइनिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
मृतका की मां ने बताया कि संगीता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शिवानी 12वीं में है। संगीता रोज शिवानी को कोचिंग छोड़ने के बाद उसे लेने दफ्तर आती थी। हादसे के वक्त संगीता ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सुखरानी ने बताया कि पति का पहले ही निधन हो चुका है। दो बेटे अभिषेक और राजेंद्र अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बड़ी बेटियों सुमन व मोना की शादी हो चुकी है।
जानकारी मिलते ही सुखरानी रोते-बिलखते हैलट पहुंची। एक बेटी की मौत और दूसरी को घायल देखकर वे बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि संगीता से बड़ी बेटी अनु अंधी है। उसने घर पर जब यह खबर सुनी तो बेहोश हो गई।