फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तेज आवाज और जमीन में गहरी दरार! वैज्ञानिकों ने बताए ये कारण

Fri, 09 Feb 2018 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जमीन को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बकेवर में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गांव के खेतों की ओर से एक जोर की आवाज सुनाई दी, गांव के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वो भी इस माजरे को समझ न पा रहे थे। एक जोर की आवाज के साथ जमीन के फटने से लोग तरह-तरह की बातेंं कर रहे हैं। आगे पढ़ें, वैज्ञानिकों ने क्या कहा इस मामले पर...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जमीन को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बकेवर के महेवा विकास खंड के ग्राम उरेंग के मजरा संतोषपुरा में गुरुवार की सुबह जमीन धंस गई। धंसने की चौड़ाई लगभग दस फीट से अधिक है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है जलस्तर घटने से जमीन की नमी सूखती जा रही है।  इससे दरार पड़ी है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
जमीन में दरार - फोटो : अमर उजाला
सतीशचंद्र शाक्य के खेत गांव के ही नजदीक हैं, जिसमें गेहूं की फसल है। बुधवार को देर शाम उनके खेत की जमीन में एक हल्की से दरार पड़ी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। जब कुछ ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो जमीन में गहरी दरार पड़ी थी।

 
विज्ञापन

4 of 4
जमीन में दरार - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने करीब चार घंटे तक नलकूप का पानी चलाकर दरार को पानी से भरने की कोशिश भी की, लेकिन उसमें पानी न भर सका। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि वह मौके पर नहीं पहुंच सके इसलिए नहीं बता सकते कि जमीन किन कारणों से फटी है। जनता कालेज बकेवर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडेय का कहना है घटते जलस्तर और धरती की नमी सूखने दरार पड़ी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें