फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के सामने इस तरह ढह गया स्कूल, देखकर हलक में आ गई जान

Sun, 05 Feb 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में ढही स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इन बच्चों को भगवान ने बचा लिया। हम ये कहकर अपने मन को तो तसल्ली दे सकते हैं। लेकिन क्या इतने बड़े हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जुबान खोलने की हिम्मत जुटा पाते हैं..? ताला लग जाता है ऐसे में मुंह पर... ये हाल तब है जब चार दिन पहले कानपुर के जाजमऊ में एक 6 मंजिला इमारत लापरवाही के चलते ढह गई और उसमें कितनी ही बेकसूर जानें मौत के मुंह में समा गई।



 
विज्ञापन

बस कुछ ही पल में क्लासरूम में होते बच्चे

2 of 4
जाजमऊ हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में लगातार हो रहे हादसों से प्रशासन कोई सबक लेने को तैयार ही नहीं है। बदस्तूर जारी लापरवाही के कारण ही शनिवार को एक बार फिर जाजमऊ जैसा बड़ा हादसा सामने आया है।   

कानपुर देहात के डेरापुर ब्लाक के बाजपेयी पुर्वा गाव में में शनिवार को एक स्कूल की इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। शिक्षक बताते हैं आखों के सामने स्कूल की इमारत ढहते देखी तो जान हलक में आ गई।


 
विज्ञापन

स्कूल की छत जमीन पर आ गिरी

3 of 4
कानपुर में ढही स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
​बस कुछ ही देर में वो कमरें बच्चों से भरने वाले थे और शिक्षक उन्हें पढ़ाने के लिए क्लासरूम में होते। शुक्र है ऐसा नहीं हुआ। बच्चे स्कूल के मैदान पर प्राथना कर रहे थे तभी अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया।

स्कूल में मौजूद शिक्षक और बच्चों की आंखें फटी की फटी रह गई। अफरा-तफरी मच गई। जैसे- तैसे सभी को शांत किया गया। हादसे में किसी के जान नहीं गई लेकिन यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 
विज्ञापन

बिना किसी मानक के तैयार किए गए स्कूल

4 of 4
कानपुर में ढही स्कूल की इमारत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबर मिली है जिले के सारे विद्यालय खस्ता हालत में है। स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य भी ठीक से नहीं हो रहा है। बाजपेयी पुरवा स्थित इस प्राथमिक विद्यालय  को बने ज्यादा वक्त भी नहीं बीता था। स्कूल का निर्माण खराब माल लगाकर हुआ है, यह बात सामने आई है।

कानपुर देहात को कोई भी स्कूल सुरक्षित नहीं है। इन्हें बिना किसी मानक के तैयार कर दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में डीएम से बात की गई है, उन्होंने जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई कहा है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें