इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 325 सीटें अपने नाम कर लीं। पार्टी ने याेगी अादित्यनाथ काे मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन एक अाैर शख्स था जिसकी खूब चर्चाएं हुईं। वह सीएम की रेस में काफी अागे भी थे। अब उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sateesh mahana, bjp MLA
दरअसल ये नाम है सतीश महाना का। सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से लगातार 6 बार के विधायक रहे हैं। सतीश महाना बेहद सरल और जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उनके लगातार जीत की वजह भी यही है कि वो बेहद ईमानदारी से अपना काम करते हैं। उन्हें अब मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। आगे पढ़िए मोदी से कैसे हैं महाना के रिश्ते...
विज्ञापन
3 of 6
sateesh mahana, bjp MLA
अब बात आती है मोदी और महाना के बीच के रिश्तों की। ऐसे में यह जान लेना काफी होगा की महाना और मोदी पुराने दोस्त हैं। ये दोस्ती तब की है जब मोदी और महाना दोनों संघ में थे। आगे पढ़िए विशेष विमान से किसने बुलाया...
4 of 6
pm modi
इस बार विधानसभा चुनाव में महाना को रिकॉर्ड 56 प्रतिशत वोट मिले हैं यह लगातार उनकी छठीं जीत है। उनका मुकाबला इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी के मनोज शुक्ला और समाजवादी पार्टी के अरुणा तोमर से था। इसके बावजूद ऐसी जीत ने उनके नाम का डंका बजा दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबकि महाना को जीत मिलते ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें विशेष विमान से दिल्ली बुला लिया। आगे पढ़िए क्यों मिले मोदी...
विज्ञापन
5 of 6
sateesh mahana, bjp MLA
चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सतीश महाना की मुलाकात भी करवाई गई। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई और मोदी ने पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ईशारों इशारों में इस बात का जिक्र भी किया कि कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते, लेकिन काम अच्छा करते हैं। ऐसे नामों पर भी विचार किया जाना चाहिए। ये बड़ा कारण है इस चर्चा का...
दरअसल पीएम मोदी के फैसले बेहद चौकाने वाले होते हैं फिर वो हरियाणा में नॉन जाट मुख्यमंत्री देना या फिर महाराष्ट्र में नॉन मराठी चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि यूपी में भी मोदी जाति समीकरण को किनारे करते हुए कोई चौकाने वाले फैसले कर सकते हैं। अाैर उन्हाेंने याेगी अादित्यनाथ काे सीएम बनाकर यह साबित भी कर दिया।