यूपी के कानपुर से एक युवक ने पीएम माेदी काे पत्र लिखकर शिकायत की है कि बैंक वाले उसे व्यापार नहीं करने दे रहे हैं। उसने कई बार लाेन के लिए अावेदन किया पर बैंक ने हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 4
पीएम काे लकड़ी की गीता भेंट करते संदीप
कानपुर निवासी संदीप साेनी ने 10 मार्च काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी से मदद की गुहार लगाते हुए एक पत्र लिखा है। संदीप ने पीएम से कहा है कि बैंक के लाेग उन्हें परेशान कर रहे हैं अाैर उन्हें व्यापार नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पीएमाे जाकर संदीप ने दी थी पीएम माेदी काे लकड़ी की गीता
इससे पहले संदीप साेनी ने 26 जून 2014 को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा। समय मिलने पर उन्हाेंने प्रधानमंत्री को लकड़ी पर उकेरी गयी अद्भुत गीता भेंट की थी। लकड़ी की यह गीता 32 बोर्ड की है जिसमें 18 अध्याय और 706 श्लोक लिखे हुये हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के बुलावे पर संदीप सोनी ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी मां सरस्वती सोनी और एक दोस्त के साथ मुलाकात की और उन्हें अपने द्वारा लकड़ी पर उकेरी गयी गीता भेंट की थी।