फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- कोका कानून लोकतंत्र में आवाज दबाने के लिए बनाया

Sat, 09 Jun 2018 11:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में केंद्र व प्रदेश के हालात खराब है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ने 70 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। लोगों का भाजपा से विश्वास टूट रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 4
नरेश उत्तम
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शहीद विजय पांडेय के परिजनों से मिलने उनके गांव सठिगवां आए थे। यहां शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद ललौली रोड स्थित दिवंगत शिक्षक रामशरण वर्मा की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनावी वादों में खरी नहीं उतरी। महंगाई, डीजल, गैस सिलिंडर, बिजली, शिक्षा, दवा के दाम कम करने जैसे सभी वादे झूठे साबित हुए।

सरकार ने इंजीनियरिंग कालेजों को स्वतंत्र कर दिया है। इन कालेजों में तीन लाख की जगह 23 लाख फीस हो गई है। गेहूं, धान, आलू सस्ता और बालू महंगी हो गई है। खनन माफिया, गुंडों, दबंगों की समानांतर सरकार चल रही हैै।
 
विज्ञापन

3 of 4
नरेश उत्तम
प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोका कानून लोकतंत्र में आवाज दबाने के लिए बनाया गया है। सदन में समाजवादी पार्टी ने विरोध किया था। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह कायम रहेगा। सीट और टिकट का फैसला संसदीय बोर्ड के नेता करेंगे।  

 
विज्ञापन

4 of 4
नरेश उत्तम
पैतृक गांव पहुंचे 
लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम स्वागत किया गया। कस्बे के मलिकपुर, बस स्टॉप चौराहा, पूरनपुर, कलाना  में भी लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव लहुरी सरायं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें