फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को ये फेरबदल करना पड़ा भारी, विरोध की आग ने पार की जिले की सरहदें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 12 Apr 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
सियासी नफा-नुकसान को देखते हुए अक्सर पार्टियां प्रत्याशियों के नाम में फेरबदल करती हैं। कई बार ये फेरबदल राजनीतिक दलों के लिए अच्छे साबित होते हैं तो कई बार सियासी समीकरण ही बदल देते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए समाजावादी पार्टी ने एक लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। नामांकन की तय तारीख से एक दिन पहले ही प्रत्याशी की टिकट कटने की खबरों से सियासी हलचल मच गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जब तक तस्वीर साफ नहीं हुई तब तक ये सब केवल अटकलें ही मानी जा रही थीं। जैसे ही दूसरे प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगी तो सियासी हलचल ने विरोध का रूप ले लिया। टिकट कटने वाले प्रत्याशी का नाम था पूजा पाल जिनके स्थान पर पार्टी ने अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज को उन्नाव जिले से प्रत्याशी बनाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के विरोध में हरदोई जिले में जिला पाल सभा की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में संगठन के जिला महामंत्री दिनेश पाल, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के सदस्य बलराम पाल, मंत्री वीरेंद्र पाल मौजूद रहे।

4 of 5
अखिलेश यादव
बैठक के दौरान गठबंधन से उन्नाव में सपा प्रत्याशी घोषित की गईं पूजा पाल का टिकट काटे जाने पर नाराजगी जताई गई। पाल सभा के जिला मंत्री वीरेंद्र पाल ने बताया कि टिकट काटे जाने के कारण बैठक में सपा की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले से उठी सियासी चिंगारी अब आसपास के जिलों में जाकर आग का रूप अख्तियार करती दिख रही है। प्रत्याशी बदलने का सियासी नफा-नुकसान क्या होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन विरोध की ये आंधी सियासी घमासान मचा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें