फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने दिया भाजपा पर बड़ा बयान, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है शहीदों के नाम पर राजनीति करना

Wed, 06 Mar 2019 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
तेजप्रताप सिंह यादव के साथ मुलायम सिंह यादव
लोक सभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इटावा के सैफई में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीद सैनिकों के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सांसद मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव ने सैफई विकास खंड के ग्राम रनुआं, नगला चतुरी, बिरौली बेदपुरा मटियार, नगला चैनसुख, काला बोझ, हरदोई में संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से बनाए गए सीसी मार्ग का उद्घाटन किया। उसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभाओं में तेज प्रताप जमकर भाजपा सरकार पर बरसे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जाति व नफरत की राजनीति करती है। भाजपा के हाथों की कठपुतली बने अधिकारियों पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि ऐसे अधिकारी चिह्नित किए जा रहे हैं। सपा सरकार बनने पर इन्हें सबक सिखाया जाएगा।

 

4 of 5
डेमो
सांसद ने कहा कि सरकारें तो आती जाती रहती हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी फर्जी मुकदमे लिखकर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार केंद्र में बनने जा रही है। इससे भाजपाई खेमा में भारी बेचैनी है। इसलिए बौखलाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चन्दगीराम यादव ने कहा कि इस बार कर लोकसभा चुनाव में एक तरफा मतदान होगा और सपा बसपा व अन्य सहयोगी दलों की केंद्र में सरकार बनेगी। इस दौरान संतोष कुमार शाक्य, रामनरेश यादव, राकेश यादव, विश्वनाथ यादव, यतीन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें